देश के गरीब तबके और जरूरतमंद लोगों को किसी तरह की कोई दिक्कत न हो, और उन्हें केंद्र सरकार की तरफ से समय-समय पर मदद मिलती रहे। इसको लेकर कई जनकल्याणकारी और लाभकारी योजनाएं देश में चलाई जा रही हैं। इन योजनाओं के जरिए जरूरतमंद लोगों की मदद की जा रही है। इसमें आर्थिक लाभ देने के अलावा रोजगार और स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया कराने जैसी योजनाएं भी शामिल हैं। इसके अलावा देश की महिलाओं के लिए भी सरकार की तरफ से कई तरह की योजनाएं चलाई जाती हैं। जैसे- प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व योजना, जिसे गर्भवती महिलाओं के लिए चलाया जा रहा है। इस योजना के जरिए गर्भवती महिलाओं को आर्थिक मदद के अलावा एक बेहतर इलाज देना है, ताकि जच्चा और बच्चा दोनों स्वस्थ रह सके। तो चलिए आपको इस प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व योजना के बारे में विस्तार से बताते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इसके बारे में जान सकते हैं...
{"_id":"624eca6ba315fb2e742e333b","slug":"pradhan-mantri-surakshit-matritva-yojana-for-pregnant-woman-know-how-to-online-and-benefits-in-hindi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व योजना: गर्भवती महिलाओं के लिए बेहद खास है ये सरकारी योजना, मिलती हैं ये सुविधाएं","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व योजना: गर्भवती महिलाओं के लिए बेहद खास है ये सरकारी योजना, मिलती हैं ये सुविधाएं
Fri, 08 Apr 2022 08:45 AM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Fri, 08 Apr 2022 08:45 AM IST
विज्ञापन
प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व योजना में कैसे पंजीकरण करवाएं
- फोटो : istock
प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व योजना में कैसे पंजीकरण करवाएं
- फोटो : istock
खासतौर पर इनके लिए है ये योजना
- बात अगर इस प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व योजना की करें, तो इसे खासतौर पर दिहाड़ी मजदूरी करने वाली महिलाओं को कवर करने पर जोर दिया गया है, क्योंकि जब वो गर्भवती होती हैं, तो उनका काम छूट जाता है। ऐसे में इलाज के लिए पैसे भी उनके पास नहीं होते हैं।
प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व योजना में कैसे पंजीकरण करवाएं
- फोटो : istock
आवेदन ऐसे करें
- अगर आप इस योजना से जुड़ना चाहती हैं और इसका लाभ लेना चाहती हैं, तो इसके लिए आपको अस्पताल में इस योजना के लिए पंजीकरण करवाना होता है। इसके बाद आपको इस योजना के लाभ मिलने लगते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व योजना में कैसे पंजीकरण करवाएं
- फोटो : istock
गर्भवती महिलाओं को ये लाभ मिलते हैं:-
हर महीने की 9 तारीख को
- इस प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व योजना में मिलने वाले लाभ में गर्भवती महिला को हर महीने की 9 तारीख को अपने घर के नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर जाना होता है। जहां पर उनकी फ्री में जांच और इलाज किया जाता है।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व योजना में कैसे पंजीकरण करवाएं
- फोटो : istock
कौन-कौन से टेस्ट करवा सकते हैं?
- इस योजना के अंतर्गत गर्भवती महिलाएं ब्लड प्रेशर, ब्लड टेस्ट, यूरिन टेस्ट, हीमोग्लोबिन जांच और अल्ट्रासाउंड आदि की जांच में फ्री करवा सकती हैं। इसके लिए उन्हें अपने नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर जाना होता है।