PM Shram Yogi Mandhan Yojana: अगर आप चाहते हैं कि आपको भी किसी सरकारी योजना का लाभ मिले तो इसके लिए जरूरी है कि आप उस योजना में आवेदन करें। हालांकि, पहले ये जरूर चेक करवा लें कि आप उस योजना के लिए पात्र हैं भी या नहीं हैं। खासतौर पर जो योजनाएं चलाई जाती हैं उनका लाभ गरीब वर्ग और जरूरतमंद लोगों को देने का प्रावधान है। जैसे, पीएम श्रम योगी मानधन योजना को ही ले लीजिए। अगर आप इस योजना के लिए पात्र हैं तो आप आवेदन करके लाभान्वित हो सकते हैं। इस योजना के तहत आप सालाना 36 हजार रुपये का लाभ प्राप्त कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इस पीएम श्रम योगी मानधन योजना के बारे में और जानते हैं कि इस योजना में आवेदन के समय कौन से दस्तावेज चाहिए। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
पीएम श्रम योगी मानधन: अगर आपको भी चाहिए हर साल 36 हजार रुपये, तो जान लें आवेदन के समय चाहिए कौन से दस्तावेज
सरकार द्वारा कई तरह की योजनाएं चलाई जा रही हैं जिनके जरिए अलग-अलग वर्गों को लाभ देने का काम किया जाता है। अगर आप भी किसी योजना के लिए पात्र हैं तो आवेदन कर सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
योजना के बारे में जानते हैं
- इस योजना का नाम प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना है। ये एक निवेश वाली योजना है यानी आपको इसमें पहले निवेश करना होता है और फिर आपको लाभ मिलता है। आपको 60 साल की उम्र के बाद हर महीने 3 हजार रुपये की पेंशन मिल सकती है यानी हर साल 36 हजार रुपये का लाभ आपको मिल सकता है।
इन गणित को समझें
- अगर आप इस पीएम श्रम योगी मानधन योजना से जुड़ते हैं और आप 18 साल की उम्र में इस योजना में आवेदन करते हैं, तो ऐसे में आपको हर महीने 55 रुपये का निवेश 60 साल की उम्र तक करना होता है। वहीं, 40 साल की उम्र में कोई आवेदन करता है तो आपको हर महीने 200 रुपये निवेश 60 साल तक करना होता है।
- ऐसे में जब आप 60 साल की उम्र तक निवेश कर लेते हैं तो इसके बाद आपको 60 साल की उम्र के बाद हर महीने 3 हजार रुपये की पेंशन मिलती है। ऐसा करके आपको हर साल 36 हजार रुपये पेंशन मिलती है।
आवेदन के समय चाहिए ये दस्तावेज:-
अगर आप भी इस पीएम श्रम योगी मानधन योजना में आवेदन करना चाहते हैं तो इस दौरान आपको कुछ दस्तावेज चाहिए। जैसे...
- आवेदनकर्ता का आधार कार्ड
- पासपोर्ट साइज फोटो
- पहचान पत्र
- मोबाइल नंबर
- पत्र व्यवहार का पता
- आय प्रमाण पत्र आदि दस्तावेज शामिल हैं।