असंगठित क्षेत्र से जुड़े लोगों के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए भारत सरकार कई महत्वाकांक्षी योजनाओं को चला रही है। इसी कड़ी में आज हम बात करने वाले हैं प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना के बारे में। इस योजना को खासतौर पर असंगठित क्षेत्र से जुड़े श्रमिकों के लिए बनाया गया है। सरकार की ये स्कीम श्रमिकों और कामगारों के भविष्य को सुरक्षित करने का काम करती है। इस स्कीम में निवेश करने पर आपको जीवन भर पेंशन का लाभ मिलेगा। अगर आपकी उम्र 18 साल है, तो इस योजना में हर महीने 55 रुपये जमा करने होंगे। यानी अगर आप प्रतिदिन इस स्कीम में 1.80 रुपये का निवेश करते हैं, तो 60 वर्ष के बाद आपको हर महीने 3 हजार रुपये की पेंशन मिलेगी। ऐसे में इस योजना में निवेश करने के बाद श्रमिकों और कामगारों का भविष्य आर्थिक तौर पर सुरक्षित हो जाएगा। इसी कड़ी में आइए जानते हैं कि कौन कौन लोग इस योजना का लाभ उठा सकते हैं?
PM SYMY: इस योजना में 1.80 रुपये निवेश करने पर जीवन भर मिलेगी पेंशन, जानें कौन कौन उठा सकता है लाभ?
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Fri, 04 Feb 2022 06:13 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन