अगर आपका पीपीएफ और सुकन्या समृद्धि योजना में खाता है, तो यह खबर खास आपके लिए है। अगर आपने इस वित्त वर्ष तक दोनों योजनाओं में पैसे नहीं डाले हैं, तो इस स्थिति में खाते को सक्रिय रखने के लिए 31 मार्च तक कुछ रुपये जरूर डालने होंगे। अगर आप पब्लिक प्रोविडेंट फंड और सुकन्या समृद्धि योजना में पैसे नहीं डालते हैं, तो इस स्थिति में आपका खाता बंद हो जाएगा।
PPF और सुकन्या समृद्धि खाता धारक ध्यान दें, 31 मार्च से पहले निपटा लें यह जरूरी काम
अगर आपका पब्लिक प्रोविडेंट और सुकन्या समृद्धि योजना में खाता है, तो आपको 31 मार्च से पहले कुछ जरूरी कार्य करा लेने चाहिए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगर आप पीपीएफ स्कीम में 31 मार्च, 2026 तक मिनिमम बैलेंस नहीं डालते हैं, तो इस स्थिति में आपको 50 रुपये का जुर्माना देना होगा। पबल्कि प्रोविडेंट फंड स्कीम में वर्तमान समय में आपको 7.1 प्रतिशत की ब्याज दर मिल रही है। पीपीएफ स्कीम में न्यूनतम 500 रुपये और अधिकतम 1.5 लाख रुपये निवेश की सीमा को तय किया गया है।
Bike Tips: अपनी बाइक में लगा लें ये गैजेट, नहीं सताएगा चोरी का डर
वहीं अगर आपका खाता सुकन्या समृद्धि योजना में है, तो इस स्थिति में आपको इस स्कीम में अपना खाता सक्रिय रखने के लिए न्यूनतम 250 रुपये निवेश करना जरूरी है। अगर आप ऐसा नहीं करते हैं, तो इस स्थिति में 50 रुपये का जुर्माना देना होगा।
Car Tips: कार चलाते समय सड़क पर फंस सकते हैं आप, बस इतने रुपये का ये डिवाइस बचा सकता है लाखों का नुकसान
सुकन्या समृद्धि योजना बेटियों के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए भारत सरकार द्वारा चलाई जा रही एक शानदार स्कीम है। इस स्कीम में निवेश करने पर आपको वर्तमान समय में 8.2 प्रतिशत की ब्याज दर मिल रही है।
PM Kisan Yojana: 13 मार्च को जारी हो सकती है 22वीं किस्त, चेक करें आपके खाते में आएंगे 2000 रुपये या नहीं
पब्लिक प्रोविडेंट फंड स्कीम और सुकन्या समृद्धि योजना दोनों ही स्कीम में निवेश करने पर आपको इनकम टैक्स में छूट का फायदा मिलता है। यह दोनों ही स्कीम देश में काफी लोकप्रिय हैं।
सावधान! क्या आपके पैन कार्ड पर किसी और ने ले रखा है लोन? ऐसे करें चेक वरना...