आज के समय बाइक चोरी की कई घटनाएं सामने निकलकर आती रहती हैं। हालांकि, बाइक चोरी होने के बाद उसके दोबारा मिलने की संभावना काफी कम हो जाती है। इस कारण लोगों को एक बड़े घाटे का सामना करना पड़ता है। आज हम आपको एक खास गैजेट के बारे में बताने जा रहे हैं। यह गैजेट है एंटी थेफ्ट जीपीएस ट्रैकर। इस डिवाइस की मदद से आप अपनी बाइक की लोकेशन को मोबाइल फोन में ट्रैक कर सकते हैं। अगर कोई शख्स आपकी बाइक को बिना अनुमति कहीं पर लेकर जाता है, तो इस स्थिति में आपको इसका तुरंत अलर्ट मिल जाएगा। कई लोग अपनी बाइक में इस स्मार्ट डिवाइस को लगवा रहे हैं।
Bike Tips: अपनी बाइक में लगा लें ये गैजेट, नहीं सताएगा चोरी का डर
GPS Tracker In Bike: आज हम आपको एक खास डिवाइस के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसकी मदद से आप बाइक चोरी होने के बाद भी उसका पता लगा सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एंटी थेफ्ट जीपीएस ट्रैकर एक खास तरह का छोटा इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस होता है। इसे बाइक के अंदर छिपाकर इंस्टॉल किया जाता है। यह डिवाइस सिम कार्ड और जीपीएस तकनीक की मदद से काम करता है। यह डिवाइस आपके बाइक की लाइव लोकेशन मोबाइल पर शेयर करता है।
Car Tips: कार चलाते समय सड़क पर फंस सकते हैं आप, बस इतने रुपये का ये डिवाइस बचा सकता है लाखों का नुकसान
बाजार में मिलने वाले कई जीपीएस ट्रैकर वाटरप्रूफ भी होते हैं। इसका मतलब कि पानी पड़ने पर भी यह खराब नहीं होता है। अगर आपकी बाइक चोरी हो जाती है, तो जीपीएस ट्रैकर की मदद से आप बाइक की सटीक लोकेशन के बारे में आसानी से पता कर सकते हैं।
PM Kisan Yojana: 13 मार्च को जारी हो सकती है 22वीं किस्त, चेक करें आपके खाते में आएंगे 2000 रुपये या नहीं
इस कारण बाइक को जल्दी ढूंढने में काफी मदद मिलती है। इस वजह से सुरक्षा के लिहाज से यह डिवाइस काफी उपयोगी माना जाता है। बाजार में कई कंपनियां एंटी थेफ्ट जीपीएस ट्रैकर को बेच रही हैं। इनमें आपको कई शानदार दूसरे फीचर्स भी मिलते हैं।
सावधान! क्या आपके पैन कार्ड पर किसी और ने ले रखा है लोन? ऐसे करें चेक वरना...
इनकी कीमत आमतौर पर 4 से 5 हजार रुपये के बीच होती है। फीचर्स के मुताबिक ये कम या ज्यादा भी हो सकती हैं। बाइक में जीपीएस ट्रैकर लगवाते समय आपको कुछ बातों का ध्यान रखना भी जरूरी है। डिवाइस ऐसी जगह लगवाएं जहां वह आसानी से दिखाई न दे। साथ ही भरोसेमंद ब्रांड और अच्छे रिव्यू वाले ट्रैकर का ही चुनाव करें।
Battery Maintenance Guide: इन्वर्टर की बैटरी में पानी कब डालना चाहिए? ज्यादातर लोगों को इसका सही समय नहीं पता