फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PPF Account Tips: अगर पीपीएफ में है खाता तो जान लीजिए इससे जुड़े जरूरी नियम, नुकसान से बचे रहेंगे आप

Thu, 03 Feb 2022 12:10 PM IST
आशिकी पटेल यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Thu, 03 Feb 2022 12:10 PM IST
विज्ञापन
PPF Account know all benefits and important rules of public provident fund in hindi
पीपीएफ में है खाता तो जान लीजिए इससे जुड़े जरूरी नियम - फोटो : iStock

अपने बेहतर भविष्य के लिए हर कोई कहीं न कहीं निवेश जरूर करता है। कभी-कभी निवेश के लिए लोगों को समझ नहीं आता कि किस जगह अपने पैसे लगाएं, जहां से अपनी मेहनत की कमाई के डूबने का खतरा भी न हो और अच्छा खासा रिटर्न भी मिले। ऐसे में सबसे अच्छा स्कीम माना जाता है पब्लिक प्रोविडेंट फंड यानी पीपीएफ। पीपीएफ निवेश के लिए सबसे ज्यादा लोकप्रिय और भरोसेमंद माना जाता है। ये सरकार द्वारा पेश किया जाने वाला एक ऐसा छोटा बचत साधन है, जो आपको वित्तीय योजना बनाने में मदद कर सकता है। ये आम लोगों के बीच एक बेहद जानी मानी स्मॉल सेविंग स्कीम है। साथ ही ये सबसे सुरक्षित निवेश का एक विकल्प है। इसमें किसी भी तरह के नुकसान का खतरा नहीं होता है। यही वजह है कि लोग इसमें बिना किसी टेंशन के निवेश करते हैं। लेकिन पीपीएफ के कुछ अहम नियम भी हैं, जिन्हें फॉलो न करने पर आपको नुकसान भी हो सकता है। आइए जानते हैं उन नियमों के बारे में... 

PPF Account know all benefits and important rules of public provident fund in hindi
पीपीएफ में है खाता तो जान लीजिए इससे जुड़े जरूरी नियम - फोटो : Istock
पब्लिक प्रोविडेंट फंड के कुछ अहम नियम
  • पब्लिक प्रोविडेंट फंड का सबसे अहम और जरूरी नियम ये है कि एक व्यक्ति सिर्फ एक पीपीएफ ही खाता खोल सकता है। इसके तहत एक से अधिक खाता खोलने की अनुमति नहीं है। साथ ही पीपीएफ अकाउंट के मामले में ज्वाइंट अकाउंट खोलने की अनुमति नहीं है। 
PPF Account know all benefits and important rules of public provident fund in hindi
पीपीएफ में है खाता तो जान लीजिए इससे जुड़े जरूरी नियम - फोटो : Istock
  • पीपीएफ खाते में खाताधारक को हर साल कम से कम 500 रुपये डालने पड़ते हैं। ये काम 15 साल तक करना पड़ता है। अगर आप किसी वजह से पैसे जमा करना भूल गए तो आपका पीपीएफ अकाउंट फ्रीज हो जाता है। इसे फिर से एक्टीवेट करने के लिए आपको 50 रुपये प्रति वर्ष के हिसाब की पेनल्टी देनी होती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
PPF Account know all benefits and important rules of public provident fund in hindi
पीपीएफ में है खाता तो जान लीजिए इससे जुड़े जरूरी नियम - फोटो : istock
  • 15 साल पूरा होने के बाद यानी मैच्योरिटी पर पीपीएफ अकाउंट होल्डर पूरी धनराशि निकाल सकता है। हालांकि किसी इमरजेंसी में अकाउंट के 7 साल पूरा होने के बाद पार्शियल विदड्राल की अनुमति होती है। इसके अलावा पीपीएफ अकाउंट खुलने के 4 साल पूरा होने पर प्रीमैच्योर विदड्राल की अनुमति है। 
विज्ञापन
PPF Account know all benefits and important rules of public provident fund in hindi
पीपीएफ में है खाता तो जान लीजिए इससे जुड़े जरूरी नियम - फोटो : Pixabay
  • इसके तहत लोन लेने की भी सुविधा दी जाती है। एक अकाउंट होल्डर खाता खुलने के तीसरे से 5वें साल के बीच पीपीएफ अकाउंट पर लोन लेने ले सकता है। लोन अमाउंट लोन एप्लीकेशन से ठीक पहले के वर्ष की अधिकतम 25 प्रतिशत हो सकता है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed