Post Office Scheme: केंद्र सरकार की तरफ से देश के लोगों की आर्थिक मदद के लिए कई योजनाएं चला रही है। महिलाओं, युवाओं से लेकर वरिष्ठ नागिरकों तक के लिए योजनाएं चलाई जा रही हैं। सरकार की अधिकतक योजनाएं पोस्ट ऑफिस से संचालित हो रही हैं। पोस्ट ऑफिस के जरिए एक ऐसी ही योजना चलाई जा रही है। इस योजना से सिर्फ दो साल में 2.32 लाख रुपये मिलेंगे। यह छोटी बचत योजना (स्मॉल सेविंग स्कीम) के तहत आती है।
Post Office Scheme: महिलाओं के लिए पोस्ट ऑफिस की शानदार योजना, सिर्फ दो साल में ही मिलेंगे इतने लाख रुपये
क्या है योजना?
सरकार की तरफ से महिलाओं को आर्थिक मदद देने के लिए महिला सम्मान सेविंग सर्टिफिकेट योजना की शुरुआत की गई थी। इस योजना के तहत एक हजार रुपये से लेकर दो लाख रुपये तक जमा कर सकते हैं। जमा किया गया पैसा सिर्फ 100 के गुणकों में ही होना चाहिए। इस योजना के तहत कई खाते खोले जा सकते हैं, लेकिन डिपॉजिट अमाउंट अधिकतम 2 लाख रुपये से अधिक नहीं होना चाहिए। इस योजना के तहत दूसरा अकाउंट खोलने की तारीख में 3 महीने का अंतर होना चाहिए।
इतना मिलता है ब्याज
इस योजना पर 7.5 फीसदी सालाना के हिसाब से ब्याज दर दिया जाता है, लेकिन ब्याज को तीन महीने के आधार पर जमा किया जाता है। इस योजना की मैच्योरिटी अवधि सिर्फ 2 साल की है, लेकिन जमा की तारीख से एक साल के बाद बचे पैसे का अधिकतम 40 फीसदी तक हिस्सा निकाला जा सकता है। आंशिक निकासी की सुविधा परिपक्कता से पहले सिर्फ एक बार के लिए ही है।
ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों के फोन में जरूर सेव होने चाहिए ये नंबर, हर समस्या का मिलेगा हल
मैच्योरिटी पर मिलते हैं इतने लाख
अगर आप इस योजना में अधिकतम दो लाख रुपये का निवेश करते हैं, तो आपको 7.50 फीसदी के ब्याज के हिसाब से 32044 रुपये का ब्याज मिलेगा। ऐसे में कुल मिलाकर दो साल में 2,32044 रुपये मैच्योरिटी पर दिया जाता है।
PM Kisan Yojana: जल्द आने वाली है 17वीं किस्त, किसी भी समस्या से जुड़े समाधान को पाने के लिए यहां करें कॉल
योजना के नियम और शर्तें
खाता धारक की मौत होने पर नॉमिनी या परिवार के सदस्य इस जमा राशि को निकाल सकते हैं। जीवन-घातक बीमारियों के मामले में चिकित्सा मदद के लिए पैसे को निकाला जा सकता है। अगर आप पैसा निकाल लेते हैं, तो आप अकाउंट बंद भी करा सकते हैं। अकाउंट खोलने के 6 महीने के बाद खाता को बंद कराने की इजाजत है। ऐसे में खाता धारक को 2 फीसदी से कम ब्याज के हिसाब से पैसा दिया जाएगा।