फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों के फोन में जरूर सेव होने चाहिए ये नंबर, हर समस्या का मिलेगा हल

Sun, 26 May 2024 12:53 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Sun, 26 May 2024 12:53 PM IST
विज्ञापन
Indian Railways Helpline Numbers: Facing Difficulties During Travel Register Your Complaint On These Helpline
Indian Railways - फोटो : Istock

Indian Railways Helpline Numbers: भारतीय रेलवे को राष्ट्र की जीवन रेखा की संज्ञा दी जाती है। इसका एक विशाल नेटवर्क देशभर में फैला हुआ है। भारतीय ट्रेनों में रोजाना बड़ी संख्या में यात्री सफर करते हैं। ट्रेनों में सफर करते समय कई बार यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। सफर करते समय यात्रियों को किन्हीं परेशानियों का सामना न करना पड़े इसे देखते हुए रेलवे ने कई व्यवस्थाएं कर रखी हैं। इन्हीं में से एक है भारतीय रेलवे हेल्पलाइन नंबर। विशिष्ट समस्याओं के निदान के लिए रेलवे ने स्पेशल हेल्पलाइन नंबरों की भी व्यवस्था कर रखी है। आप इन हेल्पलाइन नंबरों पर कॉल करके सुरक्षा संबंधी दिक्कतों की शिकायत कर सकते हैं। वहीं आप ट्रेन में पंखे या बिजली के न चलने, चार्जिंग पॉइंट खराब होने की जानकारी भी हेल्पलाइन नंबरों पर दे सकते हैं। इसके अलावा आप इन हेल्पलाइन नंबरों पर कॉल करके बीमार होने की स्थिति में मदद की मांग भी कर सकते हैं। इसी कड़ी में आइए जानते हैं उन नंबरों के बारे में, जिन्हें ट्रेन में सफर करते समय आपको जरूर सेव करके रखना चाहिए। 

Indian Railways Helpline Numbers: Facing Difficulties During Travel Register Your Complaint On These Helpline
Indian Railways - फोटो : Istock

139

भारतीय रेलवे के इस हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करके आप किसी भी समस्या की शिकायत कर सकते हैं। रेलवे के इस हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करके आप 12 भाषाओं में अपनी शिकायत को दर्ज करा सकते हैं। 

PM Kisan Yojana: जल्द आने वाली है 17वीं किस्त, किसी भी समस्या से जुड़े समाधान को पाने के लिए यहां करें कॉल

Indian Railways Helpline Numbers: Facing Difficulties During Travel Register Your Complaint On These Helpline
Indian Railways - फोटो : Istock

इस नंबर पर आप बिजली-पानी से जुड़ी दिक्कत के साथ-साथ अगर कोई अंजान शख्स ट्रेन में घुस जाता है या कोई चोरी होती है उसकी शिकायत यहां आप कर सकते हैं। इसके अलावा अगर आपको ट्रेन में सफर करते समय बुखार आ जाता है या कोई मेडिकल इमरजेंसी की जरूरत होती है तो आप इस नंबर पर कॉल करके मदद की मांग कर सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Indian Railways Helpline Numbers: Facing Difficulties During Travel Register Your Complaint On These Helpline
Indian Railways - फोटो : Istock

1323

ट्रेन में सफर करते समय अगर आपको भूख लगती है तो आप आईआरसीटीसी के 1323 नंबर को डायल करके अपना पसंदीदा खाना मंगवा सकते हैं। आपको इस बारे में पता होना चाहिए कि यह सेवा सुबह 6 बजे से लेकर रात 10 बजे तक उपलब्ध रहती है। 

विज्ञापन
Indian Railways Helpline Numbers: Facing Difficulties During Travel Register Your Complaint On These Helpline
Indian Railways - फोटो : Istock

7208073768/9904411439

ट्रेन में सफर करते समय अगर आपके कोच में साफ-सफाई ठीक से नहीं की गई है या लाइट ठीक नहीं है। इसके अलावा एसी खराब है और तकिए और चद्दर गंदे हैं तो आप रेलवे के इन हेल्पलाइन नंबरों 7208073768/9904411439 पर कॉल करके अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। 

MSSC: महिलाएं पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम में करें निवेश, अच्छे रिटर्न के साथ मिल रहे ये शानदार फायदे

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed