फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Post Office Scheme: महिलाओं के लिए पोस्ट ऑफिस की शानदार योजना, सिर्फ दो साल में ही मिलेंगे इतने लाख रुपये

Sun, 26 May 2024 02:20 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Sun, 26 May 2024 02:20 PM IST
विज्ञापन
post office yojana mahila samman saving certificate will give over 2 lakhs in two year Post Office Scheme
महिलाओं के लिए पोस्ट ऑफिस की शानदार योजना - फोटो : Istock

Post Office Scheme: केंद्र सरकार की तरफ से देश के लोगों की आर्थिक मदद के लिए कई योजनाएं चला रही है। महिलाओं, युवाओं से लेकर वरिष्ठ नागिरकों तक के लिए योजनाएं चलाई जा रही हैं। सरकार की अधिकतक योजनाएं पोस्ट ऑफिस से संचालित हो रही हैं। पोस्ट ऑफिस के जरिए एक ऐसी ही योजना चलाई जा रही है। इस योजना से सिर्फ दो साल में 2.32 लाख रुपये मिलेंगे। यह छोटी बचत योजना (स्मॉल सेविंग स्कीम) के तहत आती है। 

सबसे खास बात यह है कि पोस्ट ऑफिस के तहत चलने सभी योजनाओं में रिस्क न के बराबर होता है। इसके अलावा कर लाभ, महीने की कमाई और गारंटी रिटर्न का फायदा भी मिलता है। पोस्ट ऑफिस की कुछ योजनाएं रिटायरमेंट के लिए हैं, जिनसे सेवानिवृत्त होने पर आर्थिक मदद की गारंटी मिलती है। हम आपको इस खबर में पोस्ट ऑफिस की महिला सम्मान सेविंग सर्टिफिकेट योजना के बारे में बताते हैं। आइए जानते हैं इस योजना के बारे में पूरी जानकारी... 

post office yojana mahila samman saving certificate will give over 2 lakhs in two year Post Office Scheme
महिलाओं के लिए पोस्ट ऑफिस की शानदार योजना - फोटो : Istock

क्या है योजना?

सरकार की तरफ से महिलाओं को आर्थिक मदद देने के लिए महिला सम्मान सेविंग सर्टिफिकेट योजना की शुरुआत की गई थी। इस योजना के तहत एक हजार रुपये से लेकर दो लाख रुपये तक जमा कर सकते हैं। जमा किया गया पैसा सिर्फ 100 के गुणकों में ही होना चाहिए। इस योजना के तहत कई खाते खोले जा सकते हैं, लेकिन डिपॉजिट अमाउंट अधिकतम 2 लाख रुपये से अधिक नहीं होना चाहिए।  इस योजना के तहत दूसरा अकाउंट खोलने की तारीख में 3 महीने का अंतर होना चाहिए। 
 
post office yojana mahila samman saving certificate will give over 2 lakhs in two year Post Office Scheme
महिलाओं के लिए पोस्ट ऑफिस की शानदार योजना - फोटो : Istock

इतना मिलता है ब्याज

इस योजना पर 7.5 फीसदी सालाना के हिसाब से ब्याज दर दिया जाता है, लेकिन ब्याज को तीन महीने के आधार पर जमा किया जाता है। इस योजना की मैच्योरिटी अवधि सिर्फ 2 साल की है, लेकिन जमा की तारीख से एक साल के बाद बचे पैसे का अधिकतम 40 फीसदी तक हिस्सा निकाला जा सकता है। आंशिक निकासी की सुविधा परिपक्कता से पहले सिर्फ एक बार के लिए ही है। 

ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों के फोन में जरूर सेव होने चाहिए ये नंबर, हर समस्या का मिलेगा हल

विज्ञापन
विज्ञापन
post office yojana mahila samman saving certificate will give over 2 lakhs in two year Post Office Scheme
महिलाओं के लिए पोस्ट ऑफिस की शानदार योजना - फोटो : Istock

मैच्योरिटी पर मिलते हैं इतने लाख

अगर आप इस योजना में अधिकतम दो लाख रुपये का निवेश करते हैं, तो आपको 7.50 फीसदी के ब्याज के हिसाब से 32044 रुपये का ब्याज मिलेगा। ऐसे में कुल मिलाकर दो साल में 2,32044 रुपये मैच्योरिटी पर दिया जाता है। 

PM Kisan Yojana: जल्द आने वाली है 17वीं किस्त, किसी भी समस्या से जुड़े समाधान को पाने के लिए यहां करें कॉल

विज्ञापन
post office yojana mahila samman saving certificate will give over 2 lakhs in two year Post Office Scheme
महिलाओं के लिए पोस्ट ऑफिस की शानदार योजना - फोटो : Istock

योजना के नियम और शर्तें 

खाता धारक की मौत होने पर नॉमिनी या परिवार के सदस्य इस जमा राशि को निकाल सकते हैं। जीवन-घातक बीमारियों के मामले में चिकित्सा मदद के लिए पैसे को निकाला जा सकता है। अगर आप पैसा निकाल लेते हैं, तो आप अकाउंट बंद भी करा सकते हैं। अकाउंट खोलने के 6 महीने के बाद खाता को बंद कराने की इजाजत है। ऐसे में खाता धारक को 2 फीसदी से कम ब्याज के हिसाब से पैसा दिया जाएगा। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed