फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

क्या ट्रेन में घूस मांगते हुए टीटीई का वीडियो बना सकते हैं? जानें इससे जुड़ी जरूरी बातें

Mon, 14 Sep 2026 07:47 PM IST
Shikhar Baranawal यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shikhar Baranawal Updated Mon, 14 Sep 2026 07:47 PM IST
सार

Railway TTE Bribe Video Recording Rules: कई बार ट्रेन में चलते समय TTE यात्रियों से घूस मांगते हैं या उन्हें परेशान करते हैं। ऐसे में कई यात्रियों के दिमाग में ये सवाल आता है कि क्या ट्रेन में टीटीई का वीडियो बना सकते हैं? आइए इस लेख में इसी के बारे में समझते हैं।

विज्ञापन
Can You Record a TTE Asking for a Bribe? Know Rules and Rights in hindi
टीटीई का वीडियो बनाना नियम - फोटो : AI

Can You Video Record TTE Taking Bribe: ट्रेन में यात्रा के दौरान कई बार यात्रियों को टीटीई द्वारा अवैध वसूली या घूस मांगने की शिकायतों का सामना करना पड़ता है। ऐसी स्थिति में अक्सर यात्री भ्रष्टाचार को उजागर करने के लिए अपने मोबाइल से वीडियो बनाने लगते हैं। लेकिन क्या कानूनन और रेलवे नियमों के तहत ऐसा करना सही है? क्या वीडियो बनाना आपको किसी कानूनी मुसीबत में डाल सकता है? 



आइए इस लेख में समझते हैं कि टीटीई का वीडियो बनाने से जुड़े क्या नियम हैं और अगर कोई रेलवे कर्मचारी आपसे रिश्वत मांगे, तो आपको क्या कदम उठाने चाहिए।

Can You Record a TTE Asking for a Bribe? Know Rules and Rights in hindi
Indian Railways - फोटो : Adobe Stock

सार्वजनिक सेवा के दौरान वीडियो बनाने के नियम

  • सामान्य तौर पर रेलवे परिसर या ट्रेन के अंदर बिना इजाजत व्यावसायिक शूटिंग मना है, लेकिन अगर कोई सरकारी कर्मचारी ऑन-ड्यूटी रिश्वत मांग रहा है, तो उसका सबूत जुटाना गलत नहीं माना जाता।
  • कोर्ट के कई फैसलों के अनुसार, भ्रष्टाचार को रोकने के लिए बनाया गया वीडियो एक वैध सबूत बन सकता है।
  • हालांकि, वीडियो बनाते समय यह ध्यान रखें कि इससे ट्रेन के परिचालन में कोई बाधा न पहुंचे।
Can You Record a TTE Asking for a Bribe? Know Rules and Rights in hindi
विजिलेंस और रेल मदद एप पर करें शिकायत - फोटो : Adobe Stock

विजिलेंस और रेल मदद एप पर करें शिकायत

  • टीटीई का वीडियो या ऑडियो रिकॉर्ड करने के बाद उसे सोशल मीडिया पर शेयर करने के बजाय सही मंच पर शिकायत दर्ज कराएं।
  • आप भारतीय रेलवे के 'रेल मदद' एप या 139 हेल्पलाइन नंबर पर तुरंत अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
  • इसके अलावा आप सीधे रेलवे विजिलेंस विभाग को यह वीडियो सबूत के तौर पर भेज सकते हैं, जिस पर रेलवे तुरंत सख्त कार्रवाई करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Can You Record a TTE Asking for a Bribe? Know Rules and Rights in hindi
सामने से बहस या विवाद करने से बचें - फोटो : Adobe Stock

सामने से बहस या विवाद करने से बचें

  • वीडियो रिकॉर्ड करते समय टीटीई से किसी भी तरह की हाथापाई या तीखी बहस न करें।
  • अगर आप बहस करेंगे तो संबंधित कर्मचारी आप पर 'सरकारी काम में बाधा डालने' का झूठा आरोप लगा सकता है।
  • इसलिए बिना किसी हंगामा के शांतिपूर्वक मोबाइल से घटना की रिकॉर्डिंग करें ताकि आपका पक्ष कानूनी रूप से मजबूत रहे और दोषी पर कार्रवाई हो सके।
विज्ञापन
Can You Record a TTE Asking for a Bribe? Know Rules and Rights in hindi
शिकायत दर्ज कराने के बाद क्या होता है? - फोटो : अमर उजाला
शिकायत दर्ज कराने के बाद क्या होता है?
  • जब आप सबूत के साथ रेलवे विजिलेंस या रेल मदद पर शिकायत करते हैं, तो मामले की जांच शुरू होती है।
  • आरोप सही साबित होने पर दोषी टीटीई को निलंबित किया जा सकता है या उसकी नौकरी भी जा सकती है।
  • सतर्क यात्री के रूप में अपनी आवाज उठाना आपका अधिकार है, बस सही नियम और प्रक्रिया का पालन करके अपनी और दूसरों की सुरक्षा सुनिश्चित करें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed