LPG Gas Cylinder Level Check At Home: रसोई में खाना बनाते समय अचानक गैस सिलिंडर का खत्म हो जाना एक बहुत बड़ी समस्या बन जाता है। कई बार हमें समझ ही नहीं आता कि सिलिंडर पूरी तरह खाली हो चुका है या उसमें अभी भी कुछ दिनों की गैस बची हुई है।
{"_id":"6aa7ebfb06550bfbc106bf5c","slug":"simple-trick-to-check-lpg-gas-cylinder-level-at-home-in-hindi-2026-09-14","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बिना वजन जांचे चुटकियों में पता लगाएं कि सिलिंडर खाली है या भरा, जान लीजिए ये मजेदार ट्रिक","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
बिना वजन जांचे चुटकियों में पता लगाएं कि सिलिंडर खाली है या भरा, जान लीजिए ये मजेदार ट्रिक
Mon, 14 Sep 2026 06:13 PM IST
Shikhar Baranawal
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Shikhar Baranawal
Updated Mon, 14 Sep 2026 06:13 PM IST
सार
How to Check LPG Gas Level With Wet Cloth: एलपीजी सिलिंडर जब किचन में लग जाता है तो अक्सर लोगों के मन में ये बड़ा सवाल होता है कि आखिर अब सिलिंडर में कितना गैस बचा है। इसको जांचने के लिए भीगे कपड़े का एक बहुत अच्छा ट्रिक है जिससे आप पता कर सकते हैं कि उसमें कितना गैस है।
विज्ञापन
एलपीजी सिलिंडर गैस चेक
- फोटो : AI
भीगे कपड़े की मदद से ऐसे करें आसान जांच
- फोटो : Adobe Stock
भीगे कपड़े की मदद से ऐसे करें आसान जांच
- इस आसान ट्रिक को आजमाने के लिए सबसे पहले एक साफ कपड़े को पानी में भिगोकर अच्छी तरह निचोड़ लें।
- अब इस भीगे कपड़े से अपने गैस सिलिंडर के बाहरी हिस्से को ऊपर से लेकर नीचे तक पूरा पोंछ दें।
- इसके बाद दो से तीन मिनट का इंतजार करें और ध्यान से देखें कि सिलिंडर की सतह पर पानी का गीलापन कहां जल्दी सूख रहा है।
जानिए सिलिंडर के सूखने के पीछे का विज्ञान
- फोटो : Adobe Stock
जानिए सिलिंडर के सूखने के पीछे का विज्ञान
- कुछ ही मिनटों में आप देखेंगे कि सिलिंडर का ऊपर का खाली हिस्सा बहुत तेजी से सूख जाता है, जबकि निचला हिस्सा जहां तक गैस भरी हुई है, वह काफी देर तक गीला ही रहता है।
- ऐसा इसलिए होता है क्योंकि एलपीजी गैस सिलिंडर के अंदर बहुत ठंडी स्थिति में रहती है, जिससे सिलिंडर का भरा हुआ भाग बाहर की नमी और पानी को देर तक बनाए रखता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
चुटकियों में समझें गीले और सूखे हिस्से का फर्क
- फोटो : Adobe Stock
चुटकियों में समझें गीले और सूखे हिस्से का फर्क
- जैसे ही आप सिलिंडर की सतह को देखेंगे, आपको साफ तौर पर एक लाइन नजर आ जाएगी।
- जो हिस्सा पूरी तरह सूख चुका है, वह खाली जगह को दर्शाता है और जो हिस्सा अभी भी गीला या ठंडा महसूस हो रहा है, वहां तक सिलिंडर में गैस भरी हुई है।
- इस आसान तरीके से आप बिना सिलिंडर उठाए उसकी सही स्थिति जान सकते हैं।
विज्ञापन
वजन तोलकर भी कर सकते हैं पक्की पुष्टि
- फोटो : Adobe Stock
वजन तोलकर भी कर सकते हैं पक्की पुष्टि
- कपड़े की ट्रिक के अलावा आप घरेलू वेइंग स्केल यानी वजन तोलने वाली मशीन से भी गैस जांच सकते हैं।
- हर सिलिंडर पर उसका खाली वजन लिखा होता है, जो आमतौर पर लगभग 15 से 16 किग्रा होता है, जो सिलिंडर के ऊपरी हिस्से में लिखा रहता है।
- सिलिंडर का कुल वजन तोलकर उसमें से खाली सिलिंडर के वजन घटा दें, बची हुई संख्या आपको सिलिंडर में मौजूद गैस की सही मात्रा बता देगी।