सर्दियों के सीजन में बाइक चलाने वाले लोगों को कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। ठंड, कोहरा, ओस और सड़कों पर फिसलन के कारण इस दौरान दुर्घटनाओं का खतरा काफी बढ़ जाता है। इसके अलावा सुबह और देर शाम में कोहरे के चलते विजिबिलिटी कम हो जाती है, जिससे सामने से आने वाले वाहन के बारे में कई बार पता नहीं चल पाता है। इसके अलावा ठंड के कारण बाइक चलाते समय कई बार हाथ और शरीर सुन्न भी पड़ सकता है, जिसके चलते रिएक्शन टाइम धीमा हो जाता है।
इन सब के अलावा सर्दियों के सीजन में इंजन, टायर और ब्रेक की परफॉर्मेंस पर भी असर देखने को मिलता है। सर्दियों के सीजन में अगर बाइक चलाते समय कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखें, तो सफर को सुरक्षित और आरामदायक बनाया जा सकता है।
2 of 5
Winter Bike Riding Tips
- फोटो : FREEPIK
सर्दियों के सीजन में बाइक चलाते समय सही कपड़ों का चुनाव करना बेहद जरूरी है। आपको ठंडी हवा से बचने के लिए जैकेट, ग्लव्स और थर्मल कपड़े पहनने चाहिए। इस दौरान हेलमेट के वाइजर को हमेशा साफ रखें। इस दौरान आपको हमेशा कम गति में वाहन चलाना चाहिए।
Indian Railways: क्या रेलवे पुलिस कर्मी आपके ट्रेन टिकट को चेक कर सकता है? जानिए नियम और अधिकार
3 of 5
Winter Bike Riding Tips
- फोटो : FREEPIK
बाइक चलाते समय सामने वाले वाहन से सुरक्षित दूरी बनाए रखें। बाइक की हेडलाइट, टेललाइट और इंडिकेटर सही से काम कर रहे हैं या नहीं इस बारे में नियमित चेक करते रहें। सर्दियों के सीजन में आपको दिन के समय भी हेडलाइट ऑन रखनी चाहिए। इससे दूसरे वाहन आपको आसानी से देख सकेंगे।
IRCTC: नए साल पर आईआरसीटीसी ने लॉन्च किया ये खास पैकेज, सिर्फ इतने रुपये में घुमाएगा सिंगापुर और मलेशिया
4 of 5
Winter Bike Riding Tips
- फोटो : FREEPIK
आपको अचानक ब्रेक नहीं लगाना चाहिए। सर्दियों के सीजन में सड़क कई बार फिसलन भरी रहती है, इससे बाइक का संतुलन बिगड़ सकता है। आपको टायर में हवा का सही प्रेशर रखना चाहिए। आपको ब्रेक, क्लच और एक्सीलेरेटर की भी नियमित जांच कराते रहनी जरूरी है।
UPI: यूपीआई से आप एक दिन में अधिकतम कितने रुपये कर सकते हैं ट्रांसफर? जानिए यहां
5 of 5
Winter Bike Riding Tips
- फोटो : FREEPIK
इंजन ऑयल और बैटरी की स्थिति समय समय पर चेक करते रहें। सर्दियों के मौसम में बाइक चलाते समय धैर्य और सतर्कता सबसे जरूरी है। आपको जल्दबाजी से बचना चाहिए और मौसम के अनुरूप अपनी यात्रा की योजना बनानी चाहिए। अगर ठंड और कोहरा ज्यादा है तो यात्रा टालना बेहतर है।
Instagram Hacks: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाते समय इन तरीकों को करें फॉलो, रॉकेट की तेजी से बढ़ेंगे फॉलोअर्स