फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वरिष्ठ नागरिक बचत योजना: इस स्कीम में निवेश करने पर मिलता है शानदार रिटर्न, जानें योजना से जुड़ी महत्वपूर्ण बातें

Tue, 05 Apr 2022 11:49 AM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Tue, 05 Apr 2022 11:49 AM IST
विज्ञापन
Post Office Senior Citizen Saving Scheme benefits know all details about this scheme
Post Office Senior Citizen Saving Scheme - फोटो : Istock

Senior Citizen Saving Scheme: आज हम आपको एक खास स्कीम के बारे में बताने वाले हैं, जहां पर निवेश करके आप कम समय में एक अच्छी खासी मात्रा में पैसों को इकट्ठा कर सकते हैं। इस स्कीम का नाम वरिष्ठ नागरिक बचत योजना है। इस स्कीम को खासतौर पर वरिष्ठ नागरिकों को ध्यान में रखकर बनाया गया है। अगर आपकी उम्र 60 वर्ष या उससे अधिक है, तो इस योजना में निवेश करना आपके लिए एक अच्छा विकल्प है। इसमें निवेश करने पर मौजूदा वक्त पर 7.4 प्रतिशत की ब्याज दर मिल रही है। इसके अलावा भी स्कीम में निवेशकों को कई फायदे मिलते हैं। यह एक प्रभावी और दीर्घकालिक बचत योजना है। इसमें आपको सुरक्षा और सुविधाएं दोनों मिलती हैं। इस योजना में निवेश करने पर आपको इनकम टैक्स के एक्ट 80C के तहत छूट भी मिलती है। ऐसे में अगर आप किसी अच्छी बचत योजना की तलाश में हैं, जहां पर सुरक्षा और रिटर्न दोनों मिले, तो ये स्कीम आपके लिए ही है। अगर आप इस स्कीम में निवेश करने की योजना बना रहे हैं, तो आपके पास योजन से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी का होना जरूरी है। आइए जानते हैं इसके बारे में - 

Post Office Senior Citizen Saving Scheme benefits know all details about this scheme
Post Office Senior Citizen Saving Scheme - फोटो : istock

इस योजना में आप 1 हजार रुपये के मल्टीपल में निवेश कर सकते हैं। वहीं बात अगर अधिकतम निवेश राशि की करें, तो इसमें आप 15 लाख रुपये तक इन्वेस्ट कर सकते हैं।

Post Office Senior Citizen Saving Scheme benefits know all details about this scheme
Post Office Senior Citizen Saving Scheme - फोटो : istock

इस योजना में निवेश की अवधि कुल 5 सालों के लिए है। आप अपनी निवेश अवधि को 3 सालों के लिए और आगे बढ़ा सकते हैं। हालांकि, इन्वेस्टेमेंट पीरियड को 3 साल और आगे बढ़ाने के लिए आपको पहले पांच साल निवेश करने होंगे। उसके बाद आप फॉर्म B फिल करके अपने निवेश अवधि को 3 साल आगे बढ़ा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Post Office Senior Citizen Saving Scheme benefits know all details about this scheme
Post Office Senior Citizen Saving Scheme - फोटो : Istock

वरिष्ठ नागरिक बचत योजना में निवेश करने पर आपको पांच साल का लॉक इन पीरियड भी मिलता है। यही एक बड़ी वजह है, जिसके चलते भारत में ज्यादातर वरिष्ठ नागरिक इस स्कीम में इन्वेस्ट करना पसंद करते हैं। 

विज्ञापन
Post Office Senior Citizen Saving Scheme benefits know all details about this scheme
Post Office Senior Citizen Saving Scheme - फोटो : Istock

अगर आप इस स्कीम में एक साथ 10 लाख रुपये का निवेश करते हैं। इस स्थिति में आपको पांच साल बाद सालाना 7.4 प्रतिशत के इंटरेस्ट रेट के साथ 14,28,924 रुपये मिलेंगे। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed