फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Post Office Scheme: पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम में करें 10 हजार रुपये का निवेश, दस सालों बाद मैच्योरिटी के समय मिलेंगे 16 लाख

Mon, 27 Jun 2022 02:43 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Mon, 27 Jun 2022 02:43 PM IST
विज्ञापन
Post Office Scheme to Invest Money for High Returns Know Post Office Recurring Deposit Scheme in Hindi
Post Office Recurring Deposit Scheme - फोटो : Istock

Post Office Recurring Deposit Scheme: आज हम आपको पोस्ट ऑफिस की एक बेहद ही खास स्कीम के बारे में बताने जा रहे हैं। पोस्ट ऑफिस की इस योजना का नाम रेकरिंग डिपॉजिट स्कीम है। इस योजना में निवेश करने के बाद आपको शानदार रिटर्न मिलता है। ये एक सुरक्षित और भरोसेमंद स्कीम है। अगर आप लॉन्ग टर्म निवेश के लिए किसी अच्छी स्कीम की तलाश कर रहे हैं, तो ऐसे में आपको पोस्ट ऑफिस की इस योजना में निवेश करना चाहिए। रेकरिंग डिपॉजिट स्कीम में निवेश करके आप मैच्योरिटी के समय अच्छी खासी रकम को इकट्ठा कर सकते हैं। परिपक्वता अवधि के समय मिलने वाले पैसों से आप अपने भविष्य से जुड़े जरूरी प्रयोजनों को पूरा कर सकते हैं। ये सरकार की एक गारंटी योजना है। इसमें निवेश किए गए आपके पैसे पूरी तरह सुरक्षित रहेंगे। इसी वजह से देश में बड़े पैमाने पर लोग इस स्कीम में निवेश करना पसंद करते हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में -

Post Office Scheme to Invest Money for High Returns Know Post Office Recurring Deposit Scheme in Hindi
Post Office Recurring Deposit Scheme - फोटो : iStock

पोस्ट ऑफिस की रेकरिंग डिपॉजिट स्कीम में आप 100 रुपये निवेश करके भी इन्वेस्टेमेंट की शुरुआत कर सकते हैं। इस स्कीम में आपको नियमित तौर पर अपने किस्त के पैसों को जमा करते रहना है।

Post Office Scheme to Invest Money for High Returns Know Post Office Recurring Deposit Scheme in Hindi
Post Office Recurring Deposit Scheme - फोटो : istock

अगर आप किसी महीने किस्त के पैसों का भुगतान नहीं करते। इस स्थिति में आपको 1 प्रतिशत जुर्माने का भुगतान करना पड़ेगा। वहीं 4 बार किस्त के पैसों को न भरने पर आपके खाते को बंद कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Post Office Scheme to Invest Money for High Returns Know Post Office Recurring Deposit Scheme in Hindi
Post Office Recurring Deposit Scheme - फोटो : istock

अगर आप भी इस स्कीम में 10 हजार रुपये निवेश करके मैच्योरिटी के समय 16 लाख रुपये का फंड इकट्ठा करना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको हर महीने स्कीम में 10 हजार रुपये का निवेश पूरे 10 सालों तक करना है।

विज्ञापन
Post Office Scheme to Invest Money for High Returns Know Post Office Recurring Deposit Scheme in Hindi
Post Office Recurring Deposit Scheme - फोटो : istock

दस सालों के बाद मैच्योरिटी के समय आपको कुल 16 लाख 28 हजार रुपये मिलेंगे। अगर आप किसी सुरक्षित और भरोसेमंद निवेश के विकल्प की तलाश कर रहे हैं, तो ऐसे में आप इस स्कीम में निवेश शुरू कर सकते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed