Post Office Recurring Deposit Scheme: आज हम आपको पोस्ट ऑफिस की एक बेहद ही शानदार स्कीम के बारे में बताने जा रहे हैं। पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम का नाम रेकरिंग डिपॉजिट योजना है। अगर आप किसी सुरक्षित और गारंटीड रिटर्न पाने वाली स्कीम की तलाश कर रहे हैं। इस स्थिति में आप पोस्ट ऑफिस की इस योजना में निवेश शुरू कर सकते हैं। बीते कुछ सालों में लोगों का झुकाव म्यूचुअल फंड और स्टॉक मार्केट में बढ़ा है। लोग बड़े पैमाने पर इन क्षेत्रों में इन्वेस्ट करना पसंद कर रहे हैं। हालांकि, निवेश के इन क्षेत्रों में बाजार जोखिमों का काफी खतरा रहता है। वहीं देश में ज्यादातर लोग छोटी बचत योजनाओं की तलाश करते हैं, जहां पर उनके द्वारा निवेश किया गया पैसा सुरक्षित रहे। इसके अलावा उस पर उन्हें गारंटीड रिटर्न मिलता रहे। अगर आप भी किसी ऐसी स्कीम की तलाश में हैं। ऐसे में आप पोस्ट ऑफिस की रेकरिंग डिपॉजिट स्कीम में इन्वेस्ट कर सकते हैं -
Post Office Scheme: दस हजार रुपये निवेश करके ऐसे इकट्ठा करें 16 लाख का फंड, जानिए क्या है स्कीम
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Thu, 15 Dec 2022 02:33 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन