फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Post Office: पोस्ट ऑफिस की यह स्कीम बना देगी लखपति, पांच हजार रुपये निवेश करके इकट्ठा कर सकते हैं इतने रुपये

Thu, 28 Nov 2024 05:45 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Thu, 28 Nov 2024 05:45 PM IST
सार

Post Office Recurring Deposit Scheme: आज हम आपको पोस्ट ऑफिस की एक बेहद ही शानदार निवेश योजना के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां आप मात्र 5 हजार रुपये निवेश करके कुछ सालों में लखपति बन सकते हैं। पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम का नाम रेकरिंग डिपॉजिट स्कीम है।

विज्ञापन
Post Office Recurring Deposit Scheme Interest Rate And Benefits
Post Office Recurring Deposit Scheme - फोटो : AdobeStock

Post Office Recurring Deposit Scheme: अगर आप अपने बचत के पैसों को किसी अच्छी स्कीम में निवेश करने की योजना बना रहे हैं, जहां से आपको अच्छा रिटर्न मिले ऐसे में यह खबर खास आपके लिए है। आज हम आपको पोस्ट ऑफिस की एक बेहद ही शानदार निवेश योजना के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां आप मात्र 5 हजार रुपये निवेश करके कुछ सालों में लखपति बन सकते हैं। पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम का नाम रेकरिंग डिपॉजिट स्कीम है।



इस स्कीम में आप हर महीने एक निश्चित मात्रा में निवेश करके कुछ सालों में 8 लाख रुपये से ज्यादा का फंड इकट्ठा कर सकते हैं। वर्तमान समय में इस स्कीम में निवेश करने पर आपको 6.7 प्रतिशत की ब्याज दर मिल रही है। इस स्कीम का मैच्योरिटी पीरियड पांच सालों का है। हालांकि, पांच सालों के मैच्योरिटी पीरियड के बाद आप अपनी निवेश अवधि को पांच सालों के लिए और आगे बढ़ा सकते हैं।  

Post Office Recurring Deposit Scheme Interest Rate And Benefits
Post Office Recurring Deposit Scheme - फोटो : AdobeStock

आप अपने नजदीकी पोस्ट ऑफिस में विजिट करके आसानी से रेकरिंग डिपॉजिट स्कीम में अपना खाता खुलवा सकते हैं। इस स्कीम की खास बात यह है कि इसमें आप 100 रुपये से निवेश की शुरुआत कर सकते हैं। 

Post Office Recurring Deposit Scheme Interest Rate And Benefits
Post Office Recurring Deposit Scheme - फोटो : AdobeStock

वहीं अधिकतम निवेश राशि की सीमा को तय नहीं किया गया है। अगर आप इस स्कीम में अपना खाता खुलवाकर हर महीने पांच हजार रुपये का निवेश पूरे पांच सालों के लिए करते हैं तो आपके द्वारा निवेश की गई राशि 3 लाख रुपये की होगी। 

Aadhaar Card: इस तारीख तक मुफ्त में अपडेट करा लें अपना आधार कार्ड, नहीं तो देने होंगे पैसे, ये है तरीका

विज्ञापन
विज्ञापन
Post Office Recurring Deposit Scheme Interest Rate And Benefits
Post Office Recurring Deposit Scheme - फोटो : AdobeStock

वहीं वर्तमान में 6.7 प्रतिशत की ब्याज दर पर अगर कैलकुलेट करें तो आपको कुल 56,830 रुपये ब्याज के रूप में मिलेंगे। ऐसे में आपके पास कुल 3,56,830 रुपये होंगे। 

विज्ञापन
Post Office Recurring Deposit Scheme Interest Rate And Benefits
Post Office Recurring Deposit Scheme - फोटो : Adobe Stock

इसके बाद आपको अगले पांच सालों के लिए और निवेश करना होगा। ऐसे में आपके द्वारा निवेश की गई राशि कुल 6,00,000 रुपये होगी। वहीं इस पर आपको कुल 2,54,272 रुपये का ब्याज मिलेगा। इस स्थिति में दस सालों के बाद आपके पास मैच्योरिटी के समय 8,54,272 रुपये होंगे। 

Private Jet: आखिर कितने रुपये का आता है एक प्राइवेट जेट, जानिए क्या है खरीदने की प्रक्रिया?

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed