फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Post Office: देश में काफी लोकप्रिय है पोस्ट ऑफिस की यह स्कीम, एक बार निवेश करने के बाद हर महीने होगी कमाई

Thu, 24 Aug 2023 01:53 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Thu, 24 Aug 2023 01:53 PM IST
विज्ञापन
Post Office Monthly Income Scheme: You Will Get Monthly Pension After Investing In This Scheme
Post Office Monthly Income Scheme - फोटो : Istock

Post Office Monthly Income Scheme: पोस्ट ऑफिस कई शानदार निवेश योजनाएं चला रहा है। ये स्कीमें देशभर में काफी लोकप्रिय हैं। यही एक बड़ी वजह जिसके चलते कई लोग पोस्ट ऑफिस की इन स्कीम्स में निवेश कर रहे हैं। इसी कड़ी में आज हम आपको एक बेहद ही शानदार स्कीम के बारे में बताने जा रहे हैं। इस योजना का नाम पोस्ट ऑफिस मंथली इनकम स्कीम है। पोस्ट ऑफिस की इस योजना को MIS के नाम से भी जाना जाता है। इस स्कीम में निवेश करने पर आपको अच्छा रिटर्न मिल रहा है। इसी वजह से कई लोग किन्हीं और योजनाओं में निवेश करने की बजाए पोस्ट ऑफिस की इस मंथली इनकम स्कीम में निवेश करना बेहतर समझते हैं। इस स्कीम में निवेश करने पर आपको कई शानदार फायदे भी मिल रहे हैं। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से - 

Post Office Monthly Income Scheme: You Will Get Monthly Pension After Investing In This Scheme
Post Office Monthly Income Scheme - फोटो : istock

वर्तमान समय में इस स्कीम में निवेश करने पर आपको 7.4 प्रतिशत की ब्याज दर मिल रही है। इस स्कीम की सबसे खास बात यह है कि इसमें आपको ब्याज का भुगतान मासिक आधार पर किया जाता है।

Post Office Monthly Income Scheme: You Will Get Monthly Pension After Investing In This Scheme
Post Office Monthly Income Scheme - फोटो : istock

इस स्कीम में आप महज 1 हजार रुपये निवेश करके अपना खाता खुलवा सकते हैं। पोस्ट ऑफिस की मंथली इनकम स्कीम में आपको खाता खुलवाने के दो विकल्प मिलते हैं। इसमें आप सिंगल और ज्वाइंट दोनों तरह से अपना खाता खुलवा सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Post Office Monthly Income Scheme: You Will Get Monthly Pension After Investing In This Scheme
Post Office Monthly Income Scheme - फोटो : istock

अगर आप पोस्ट ऑफिस की मंथली इनकम स्कीम में अपना सिंगल अकाउंट खुलवाते हैं। ऐसे में आप 9 लाख रुपये तक इस स्कीम में निवेश कर सकते हैं। वहीं ज्वाइंट अकाउंट में अधिकतम 15 लाख रुपये निवेश किए जा सकते हैं। 

Indian Railways: रक्षाबंधन पर घर जाने के लिए नहीं मिल रही ट्रेन टिकट, तो IRCTC के इस फीचर का करें इस्तेमाल

विज्ञापन
Post Office Monthly Income Scheme: You Will Get Monthly Pension After Investing In This Scheme
Post Office Monthly Income Scheme - फोटो : i stock

इस स्कीम में 18 साल या उससे अधिक उम्र का व्यक्ति निवेश कर सकता है। पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम में आपको स्थानांतरण की सुविधा भी मिलती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed