{"_id":"6a943594543518cb4304ee1e","slug":"how-to-apply-for-income-certificate-online-at-home-for-just-15-rupees-in-hindi-2026-08-30","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"घर बैठे महज 15 रुपये में कैसे बनाएं आय प्रमाण पत्र? जानें ऑनलाइन आवेदन की पूरी प्रक्रिया","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
घर बैठे महज 15 रुपये में कैसे बनाएं आय प्रमाण पत्र? जानें ऑनलाइन आवेदन की पूरी प्रक्रिया
Sun, 30 Aug 2026 07:22 PM IST
Shikhar Baranawal
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Shikhar Baranawal
Updated Sun, 30 Aug 2026 07:22 PM IST
सार
E-District Citizen Login UP: अक्सर लोगों को सरकारी कागजी कार्य के लिए आय प्रमाण पत्र बनवाने की जरूरत पड़ती है। बहुत से लोग इस काम के लिए साइबर कैफे पर इसकी सरकारी फीस से 10 गुना पैसे देते हैं। मगर आइए इस लेख में जानते हैं कि आप घर बैठे कैसे सिर्फ 15 रुपये में आय प्रमाण पत्र बनवा सकते हैं।
विज्ञापन
आय प्रमाण पत्र ऑनलाइन आवेदन
- फोटो : AI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Income Certificate Online Apply: आय प्रमाण पत्र एक बेहद महत्वपूर्ण सरकारी दस्तावेज है, जिसकी जरूरत छात्रवृत्ति, सरकारी योजनाओं का लाभ लेने, राशन कार्ड बनवाने या स्कूल-कॉलेज में दाखिले के समय बार-बार पड़ती है। इतना ही नहीं जो लोग सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं उन्हें भी कई बार फॉर्म भरने के लिए आय प्रमाण पत्र बनवाने की जरूरत पड़ती है। बता दें कि हर राज्य में आय प्रमाण पत्र बनवाने की अलग प्रक्रिया होती है, इस लेख में हम सिर्फ उत्तर प्रदेश में इनकम सर्टिफिकेट बनवाने की पूरी प्रक्रिया समझेंगे।
पोर्टल पर पंजिकरण करें
- फोटो : https://edistrict.up.gov.in/edistrictup/
स्टेप 1- पोर्टल पर पंजिकरण करें
- पहले अपने राज्य के आधिकारिक ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल https://edistrict.up.gov.in/edistrictup/ को खोलें और होमपेज पर 'सिटीजन लॉगिन' विकल्प पर क्लिक करें।
- अगर आप पहली बार इस पोर्टल का उपयोग कर रहे हैं, तो 'नवीन उपयोगकर्ता पंजीकरण' वाले बटन का चयन करें।
- फॉर्म में अपना नाम, जन्मतिथि, मोबाइल नंबर और पता दर्ज करके अपनी पसंद की 'यूजर आईडी' और पासवर्ड बनाएं।
- आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी प्राप्त होगा, जिसे डालकर अपना अकाउंट एक्टिवेट और सुरक्षित करें।
आय प्रमाण पत्र ऑनलाइन आवेदन
- फोटो : AI
स्टेप 2- लॉगिन और आधार ई-केवाईसी प्रक्रिया
- अपनी नई बनी यूजर आईडी, पासवर्ड और सिक्योरिटी कोड (कैप्चा) डालकर ई-सार्थी पोर्टल में लॉगिन करें।
- डैशबोर्ड पर दिख रही सरकारी सेवाओं की सूची में से 'आय प्रमाण पत्र आवेदन' के विकल्प पर क्लिक करें।
- नए विंडो में अपना 12 अंकों का आधार नंबर भरें और सहमति बटन पर टिक करके सबमिट करें।
- आपके आधार से लिंक मोबाइल नंबर पर आए ओटीपी को दर्ज करें, जिससे आपकी बुनियादी जानकारी अपने आप वेरीफाई हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
आवेदन फॉर्म में विवरण भरना और दस्तावेज अपलोड करना (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : Adobe Stock
स्टेप 3- आवेदन फॉर्म में विवरण भरना और दस्तावेज अपलोड करना
- आवेदन फॉर्म में अपना नाम, पिता/पति का नाम, वर्तमान व स्थायी पता और मोबाइल नंबर ध्यानपूर्वक दर्ज करें।
- अपने परिवार के कुल सदस्यों की संख्या, व्यवसाय (जैसे- कृषि, मजदूरी या अन्य) और कुल वार्षिक आय का सही-सही ब्योरा दें।
- आवेदक की पासपोर्ट साइज फोटो, आधार कार्ड की कॉपी और स्व-प्रमाणित घोषणा पत्र को स्कैन करके अपलोड करें।
- ध्यान रहे कि अपलोड की जाने वाली फोटो का साइज 50 KB और अन्य दस्तावेजों का साइज 100 KB से ज्यादा नहीं होना चाहिए।
विज्ञापन
शुल्क का भुगतान, रसीद प्राप्त करना और डिलीवरी (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : Freepik
स्टेप 4- शुल्क का भुगतान, रसीद प्राप्त करना और डिलीवरी
- फॉर्म पूरा भरने के बाद 'सबमिट' करें और पेमेंट गेटवे के जरिए मात्र 15 रुपये का निर्धारित सरकारी शुल्क ऑनलाइन पे करें।
- पेमेंट सफल होने के बाद मिलने वाली 'आवेदन स्लिप' और एप्लिकेशन नंबर को डाउनलोड करके अपने पास सुरक्षित रख लें।
- आवेदन जमा होने के बाद संबंधित लेखपाल और तहसीलदार द्वारा आपके ब्योरे की डिजिटल जांच की जाएगी, जिसमें लगभग 15 दिनों का समय लगता है।
- प्रमाणपत्र तैयार होते ही आपके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर सूचना का मैसेज और इसे डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक आ जाएगा।