फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सावधान: कार पार्किग के समय इन चार में से की एक भी गलती, तो चोरी हो सकती है गाड़ी; जानें सुरक्षा के नियम

Sun, 30 Aug 2026 05:55 PM IST
Shikhar Baranawal यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shikhar Baranawal Updated Sun, 30 Aug 2026 05:55 PM IST
सार

How To Prevent Car Theft: कई बार ऐसा होता है कि लोग कार की पार्किंग करते समय जानें-अनजानें में कुछ ऐसी गलतियां कर देते हैं, जिसकी वजह से उनकी कार की चोरी होने की आशंका बढ़ जाती है। आइए इस लेख में इसी के बारे में समझते हैं कि कार पार्किंग के समय किन बातों का ध्यान रखना जरूरी है।

विज्ञापन
Car Parking Safety: Making This Small Mistake While Parking Can Lead to Vehicle Theft Know Important Tips
कार पार्किंग सुरक्षा - फोटो : AI

Car Parking Safety Tips: जब भी हम अपनी कार को किसी बाजार, दफ्तर या सड़क के किनारे पार्क करके बाहर जाते हैं, तो अक्सर जल्दबाजी में कुछ छोटी-सी बातें नजरअंदाज कर देते हैं। हमें लगता है कि हम बस कुछ ही मिनटों में वापस लौट आएंगे, इसलिए सुरक्षा पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत नहीं है। लेकिन वाहन चोर इसी तरह की मामूली लापरवाहियों की ताक में रहते हैं और पलक झपकते ही गाड़ी लेकर रफूचक्कर हो जाते हैं। 



अगर आप अपनी प्यारी कार को सुरक्षित रखना चाहते हैं, तो पार्किंग के दौरान छोटी-छोटी सावधानियों को कभी भी नजरअंदाज न करें।

Car Parking Safety: Making This Small Mistake While Parking Can Lead to Vehicle Theft Know Important Tips
कार की चोरी होना - फोटो : Adobe Stock

सुनसान इलाके में पार्किंग

  • पार्किंग के समय अक्सर लोग कुछ रुपये बचाने के चक्कर में गाड़ी को किसी सुनसान या अंधेरी जगह पर खड़ी कर देते हैं, और यही उनकी सबसे बड़ी गलती साबित होती है। 
  • थोड़ी सी बचत के लालच में गाड़ी को ऐसी जगह छोड़ना चोरी या नुकसान के जोखिम को कई गुना बढ़ा देता है। 
  • बता दें कि चोर अक्सर ऐसी गाड़ियों को ही निशाना बनाते हैं, जो इलाका काफी सुनसान हो।
  • इसलिए अपनी गाड़ी को हमेशा किसी अधिकृत पार्किंग, सीसीटीवी कैमरों की निगरानी वाले क्षेत्र या पर्याप्त रोशनी और चहल-पहल वाले स्थान पर ही पार्क करें। 
Car Parking Safety: Making This Small Mistake While Parking Can Lead to Vehicle Theft Know Important Tips
कार की चोरी होना - फोटो : Adobe Stock

गाड़ी के शीशे और सनरूफ हमेशा रखें बंद

  • कई बार लोग जल्दबाजी में कार के शीशे या सनरूफ को थोड़ा सा खुला छोड़ देते हैं ताकि अंदर गर्मी न बढ़े। 
  • चोर इसी छोटी सी गलती का फायदा उठाकर आसानी से हाथ अंदर डालकर या तार की मदद से दरवाजा खोल लेते हैं। 
  • इसलिए हमेशा यह अच्छी तरह जांच लें कि गाड़ी से उतरते समय सभी खिड़कियां, शीशे और सनरूफ पूरी तरह से टाइट बंद हैं या नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Car Parking Safety: Making This Small Mistake While Parking Can Lead to Vehicle Theft Know Important Tips
कार की चोरी होना - फोटो : Adobe Stock

स्टियरिंग लॉक और एंटी-थैफ्ट डिवाइस का इस्तेमाल

  • सिर्फ गाड़ी पार्क करके चाबी निकाल लेना ही काफी नहीं है, बल्कि आधुनिक दौर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करना बहुत जरूरी है। 
  • कार में हमेशा गियर लॉक, स्टियरिंग लॉक या जीपीएस ट्रैकिंग डिवाइस का इस्तेमाल करें। 
  • इसके अलावा, कार का अलार्म सिस्टम हमेशा एक्टिव रखें ताकि कोई भी संदिग्ध व्यक्ति गाड़ी से छेड़छाड़ करे तो तुरंत सायरन बज उठे।
विज्ञापन
Car Parking Safety: Making This Small Mistake While Parking Can Lead to Vehicle Theft Know Important Tips
कार की चोरी होना - फोटो : Adobe Stock
कीमती सामान कभी भी गाड़ी के अंदर न छोड़ें
  • लोग अक्सर अपने लैपटॉप, बैग, मोबाइल या कीमती सामान कार की सीट या डैशबोर्ड पर ही खुला छोड़ जाते हैं, जो चोरों को सबसे ज्यादा आकर्षित करता है।
  • चोर शीशा तोड़कर चुटकियों में सामान गायब कर देते हैं।
  • इसलिए हमेशा अपने सभी कीमती सामान साथ लेकर जाएं या फिर उन्हें डिक्की के अंदर सुरक्षित छिपाकर रखें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed