फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Post Office: कुछ महीनों में पैसों को डबल कर देगी यह स्कीम, 5 लाख रुपये निवेश करने पर मिलेंगे 10 लाख

Wed, 16 Apr 2025 07:50 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Wed, 16 Apr 2025 07:50 PM IST
सार

Post Office Kisan Vikas Patra Yojana: इस स्कीम का नाम किसान विकास पत्र योजना है। देश में यह स्कीम काफी लोकप्रिय है। कई लोग इस बचत योजना में अपने पैसों को निवेश करते हैं।

विज्ञापन
Post Office Kisan Vikas Patra Yojana Interest Rate And Benefits Know How You Can Double Your Money
Post Office Kisan Vikas Patra Yojana - फोटो : Adobe Stock

Post Office Kisan Vikas Patra Yojana: अगर आप अपने बचत के पैसों को किसी ऐसी जगह पर निवेश करना चाहते हैं, जहां पर अच्छा रिटर्न मिले तो आज हम आपको डाकघर की एक बेहद ही शानदार स्कीम के बारे में बताने जा रहे हैं। इस स्कीम का नाम किसान विकास पत्र योजना है। देश में यह स्कीम काफी लोकप्रिय है। कई लोग इस बचत योजना में अपने पैसों को निवेश करते हैं। इस स्कीम में निवेश करने पर आपको किसी प्रकार के बाजार जोखिमों के खतरों का भी सामना नहीं करना पड़ता है। यह स्कीम निवेश के लिहाज से पूरी तरह सुरक्षित है। अगर आप बचत के साथ अच्छा रिटर्न पाना चाहते हैं, तो यहां निवेश कर सकते हैं। इस स्कीम में आपको एकमुश्त निवेश करना होता है वहीं आपके निवेश की रकम कुछ महीनों के बाद डबल हो जाती है। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से - 

Post Office Kisan Vikas Patra Yojana Interest Rate And Benefits Know How You Can Double Your Money
Post Office Kisan Vikas Patra Yojana - फोटो : Adobe Stock

पोस्ट ऑफिस की किसान विकास पत्र योजना में निवेश करने पर आपको वर्तमान समय में 7.5 प्रतिशत की ब्याज दर मिल रही है। पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम में आप 10 साल से ज्यादा उम्र के बच्चे के नाम पर भी खाता खुलवा सकते हैं। 

Post Office Kisan Vikas Patra Yojana Interest Rate And Benefits Know How You Can Double Your Money
Post Office Kisan Vikas Patra Yojana - फोटो : Adobe Stock

पोस्ट ऑफिस की किसान विकास पत्र योजना में आप न्यूनतम 1000 रुपये 100 के गुणकों में निवेश कर सकते हैं। वहीं बात अगर अधिकतम निवेश सीमा की करें तो उसे तय नहीं किया गया है। आप जितना चाहे उतना पैसा इस स्कीम में इन्वेस्ट कर सकते हैं। 

जानना जरूरी: क्या तलाक के बाद पति भी ले सकता है पत्नी से एलिमनी? जानिए क्या कहता है नियम

विज्ञापन
विज्ञापन
Post Office Kisan Vikas Patra Yojana Interest Rate And Benefits Know How You Can Double Your Money
Post Office Kisan Vikas Patra Yojana - फोटो : Adobe Stock

अगर आप किसान विकास पत्र योजना में एकमुश्त 5 लाख रुपये का निवेश करते हैं तो वर्तमान ब्याज दर 7.5 प्रतिशत पर अगर कैलकुलेट करें तो यह पैसे 115 महीनों के बाद मैच्योरिटी के समय 10 लाख रुपये हो जाएंगे। इस कारण मैच्योरिटी के समय निवेशकों को कुल 10 लाख रुपये मिलेंगे। 

विज्ञापन
Post Office Kisan Vikas Patra Yojana Interest Rate And Benefits Know How You Can Double Your Money
Post Office Kisan Vikas Patra Yojana - फोटो : Adobe Stock

इस स्कीम में निवेश किए गए पैसों पर जो ब्याज दर मिलती है उसकी गणना कम्पाउंडिंग के आधार पर की जाती है। इस स्कीम में आप अपना खाता सिंगल और ज्वाइंट दोनों तरह से खुलवा सकते हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed