Post Office Accident Insurance Policy: अपने परिवार के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए हम सभी लोग कई तरह की स्कीम्स में निवेश करते हैं। हालांकि, दुर्भाग्यवश अगर परिवार के मुखिया की मृत्यु हो जाती है। इस स्थिति में परिवार के ऊपर आफतों का पहाड़ टूट पड़ता है। अगर आप अपनी गैरमौजूदगी में अपने परिवार के भविष्य को सुरक्षित करना चाहते हैं। इसी कड़ी में आज हम आपको पोस्ट ऑफिस की एक शानदार स्कीम के बारे में बताने जा रहे हैं। ये इंडियन पोस्ट पेमेंट बैंक की एक एक्सीडेंटल इंश्योरेंस पॉलिसी है। इस ग्रुप एक्सीडेंटल प्लान को टाटा एआईजी के साथ मिलकर चलाया जा रहा है। इस स्कीम में आप हर साल 299 रुपये या 399 रुपये का प्रीमियम भरकर 10 लाख रुपये तक के बीमा कवर का लाभ उठा सकते हैं। इसी कड़ी में आइए जानते हैं पोस्ट की इस खास स्कीम के बारे में विस्तार से -
Post Office: पोस्ट ऑफिस की इस योजना में 299 रुपये के निवेश पर मिलेगा 10 लाख का फायदा, जानें क्या है स्कीम
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Fri, 26 Aug 2022 11:54 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन