फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PM Kisan Yojana: कहीं आपने तो नहीं की ये चार गलतियां? वरना अटक सकते हैं 12वीं किस्त के पैसे

Fri, 26 Aug 2022 10:51 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Fri, 26 Aug 2022 10:51 AM IST
विज्ञापन
PM Kisan Yojana Avoid These Mistakes Otherwise 12th Installment Will Stop News in Hindi
पीएम किसान योजना की 12वीं किस्त अटकने के क्या कारण हो सकते हैं - फोटो : Amar Ujala

PM Kisan Yojana: गरीब वर्ग और जरूतमंद लोगों के लिए केंद्र सरकार और राज्य सरकारों द्वारा कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं चलाई जाती हैं। स्वास्थ्य सेवाओं से लेकर आर्थिक मदद करने जैसी कई तरह की योजनाएं इनमें शामिल हैं। इसी कड़ी में किसानों की आर्थिक मदद करने के लिए देश में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना चल रही है। इसमें 2-2 हजार रुपये की तीन किस्तों में किसानों को सालाना 6 हजार रुपये दिए जाते हैं। इस पैसे को सीधे किसानों के बैंक खाते में भेजा जाता है। 11 किस्त जारी होने के बाद अब सभी लाभार्थियों को 12वीं किस्त का इंतजार है। लेकिन किस्त आने से पहले ये जरूर जान लें कि वो कौन सी चार गलतियां हैं जिनके कारण किस्त के पैसे अटक सकते हैं। तो चलिए इस बारे में जानते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इसके बारे में जान सकते हैं...

PM Kisan Yojana Avoid These Mistakes Otherwise 12th Installment Will Stop News in Hindi
पीएम किसान योजना की 12वीं किस्त अटकने के क्या कारण हो सकते हैं - फोटो : istock

ये हैं वो 4 गलतियां, जिनसे अटक सकते हैं किस्त के पैसे:-

1. जब आप इस योजना से जुड़ते हैं, तो आपसे आपका आधार कार्ड नंबर लिया जाता है। ऐसे में ध्यान देने वाली बात ये है कि अगर इस 12 अंकों के आधार नंबर को गलत दर्ज किया गया हो, तो ऐसी स्थिति में पैसे अटक सकते हैं। इसलिए आपको इसे ठीक करवा लेना चाहिए।

PM Kisan Yojana Avoid These Mistakes Otherwise 12th Installment Will Stop News in Hindi
पीएम किसान योजना की 12वीं किस्त अटकने के क्या कारण हो सकते हैं - फोटो : istock

2. जाहिर है कि योजना से जुड़ने के लिए किसान को अपना नाम यहां दर्ज करवाना पड़ता है। लेकिन यहां आपको ध्यान रखना है कि अपना नाम अंग्रेजी में ही लिखना है। कई किसान अपना नाम हिंदी में दर्ज कर देते हैं, ऐसा नहीं करना है और अगर आप ऐसा करते हैं तो आपको अपने हिंदी वाले नाम को अंग्रेजी में करवा लेना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
PM Kisan Yojana Avoid These Mistakes Otherwise 12th Installment Will Stop News in Hindi
पीएम किसान योजना की 12वीं किस्त अटकने के क्या कारण हो सकते हैं - फोटो : pixabay

3. सिर्फ नाम को अंग्रेजी में करना ही जरूरी नहीं है, बल्कि इसके अलावा लाभार्थियों को अपने नाम की स्पेलिंग को भी चेक करना है। अपने नाम को आधार कार्ड के अलावा बाकी दस्तावेज की तरह ही लिखें।

विज्ञापन
PM Kisan Yojana Avoid These Mistakes Otherwise 12th Installment Will Stop News in Hindi
पीएम किसान योजना की 12वीं किस्त अटकने के क्या कारण हो सकते हैं - फोटो : istock

4. ई-केवाईसी करवाना भी सभी लाभार्थियों के लिए अनिवार्य है। अगर आप ये नहीं करवाते हैं तो आपके किस्त के पैसे अटक सकते हैं। इसलिए आखिरी तारीख 31 अगस्त 2022 से पहले ही इसे जरूर करवा लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed