PM Vishwakarma Yojana: केंद्र सरकार हो या फिर राज्य सरकारें, ये दोनों ही अपने-अपने स्तर पर कई तरह की योजनाएं चलाते हैं। जहां कई पुरानी योजनाओं में कुछ बदलाव करके उन्हें और बेहतर बनाने की तरफ काम किया जाता है, तो वहीं दूसरी तरफ कई नई योजनाओं को भी समय-समय पर शुरू किया जाता है। इसी कड़ी में एक योजना है प्रधानमंत्री विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना, जिसे पिछले साल सितंबर माह में शुरू किया गया। इस योजना के अंतर्गत आर्थिक लाभ के अलावा कई अन्य तरह से लाभर्थियों को लाभ दिए जाते हैं। वहीं, अगर आप इस योजना से जुड़ना चाहते हैं, तो आपके लिए ये जानना जरूरी हो जाता है कि आप योजना के लिए पात्र हैं या नहीं। तो चलिए बिना देरी के पात्रता और आवेदन का तरीका दोनों जानते हैं। आप आगे इस बारे में जान सकते हैं...
{"_id":"66165180f69eb641260dc1f0","slug":"pmvy-who-is-eligible-or-not-for-pm-vishwakarma-yojana-2024-04-10","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"PM Vishwakarma Yojana: पीएम विश्वकर्मा योजना में आवेदन का क्या है तरीका और कौन ले सकता है लाभ? यहां जानें","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
PM Vishwakarma Yojana: पीएम विश्वकर्मा योजना में आवेदन का क्या है तरीका और कौन ले सकता है लाभ? यहां जानें
Wed, 10 Apr 2024 02:18 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Wed, 10 Apr 2024 02:18 PM IST
विज्ञापन
पीएम विश्वकर्मा योजना की पात्रता क्या है?
- फोटो : Amar Ujala
पीएम विश्वकर्मा योजना की पात्रता क्या है?
- फोटो : istock
कैसे जुड़ सकते हैं योजना से?
- अगर आप भी इस योजना के लिए पात्र हैं, तो आवेदन के लिए पहले अपने नजदीकी जनसेवा केंद्र जाना होता है
- यहां जाकर आवेदनकर्ता को अपने दस्तावेज दिखाने होते हैं
- फिर पात्रता चेक होती है और दस्तावेज वेरिफाई होते हैं
- सब कुछ सही पाए जाने के बाद आपका आवेदन कर दिया जाता है।
पीएम विश्वकर्मा योजना की पात्रता क्या है?
- फोटो : pixabay
क्या आप पात्र हैं?
पीएम विश्वकर्मा योजना के अंतर्गत जो लोग पात्र हैं, उनकी एक सूची है। वहीं, आवेदनकर्ता की उम्र 18 साल या उससे ज्यादा होना जरूरी है। जो लोग पात्र हैं, वो हैं...
- जो अस्त्रकार हैं
- जो राजमिस्त्री है
- जो लोग टोकरी/चटाई/झाड़ू बनाने वाले हैं
- जो नाव निर्माता हैं
- अगर आप ताला बनाने वाले हैं
- पत्थर तराशने वाले हैं
विज्ञापन
विज्ञापन
पीएम विश्वकर्मा योजना की पात्रता क्या है?
- फोटो : istock
- पत्थर तोड़ने वाले हैं
- हथौड़ा और टूलकिट निर्माता हैं
- मोची/जूता बनाने वाले कारीगर हैं
- फिशिंग नेट निर्माता हैं
- जो लोग सुनार हैं
- जो लोग लोहार का काम करते हैं
विज्ञापन
पीएम विश्वकर्मा योजना की पात्रता क्या है?
- फोटो : istock
- अगर आप मूर्तिकार हैं
- गुड़िया और खिलौना निर्माता हैं
- नाई यानी बाल काटने वाले हैं
- जो मालाकार हैं
- जो धोबी है
- जो दर्जी है।