फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PMVY: पीएम विश्वकर्मा योजना में कौन कर सकता है आवदेन और क्या मिलते हैं लाभ? सबकुछ यहां जानें आसान शब्दों में

Mon, 01 Sep 2025 04:49 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Mon, 01 Sep 2025 04:49 PM IST
सार

PM Vishwakarma Yojana Ke Labh Kya Hain: प्रधानमंत्री विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना को भारत सरकार चलाती है। इस योजना के तहत कई तरह के लाभ दिए जाते हैं। ऐसे में आप यहां अपनी पात्रता के बारे में जान सकते हैं।

विज्ञापन
PMVY: who is eligible for pm Vishwakarma yojana and benefits list in hindi
पीएम विश्वकर्मा योजना क्या है? - फोटो : Adobe Stock

PM Vishwakarma Yojana Eligibility Criteria In Hindi: सरकार कई तरह की योजनाओं का संचालन करती है। इन योजनाओं के जरिए जरूरतमंद और गरीब वर्ग को लाभ पहुंचाने का काम किया जाता है। वहीं, समय-समय पर कई पुरानी योजनाओं को और बेहतर करने के लिए इनमें बदलाव भी किए जाते हैं। जबकि, कई योजनाओं को नए तौर पर शुरू किया जाता है। जैसे, सितंबर 2023 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना की शुरुआत की।



इस योजना का लाभ उन लोगों को लाभ पहुंचाना है जो 18 पारंपरिक व्यापारों से जुड़े हैं। इस योजना के तहत न सिर्फ काम को एडवांस तौर पर सीखना बल्कि, कई आर्थिक लाभ भी दिए जाते हैं। बशर्ते आप इस योजना के लिए पात्र हों और इस योजना से जुड़े हो। इसलिए अगर आप भी इस योजना में आवेदन करना चाह रहे हैं तो यहां जान सकते हैं इस योजना का लाभ किसे मिलता है और कौन इस योजना से जुड़ सकता है। अगली स्लाइड्स में आप इस बारे में जान सकते हैं...

PMVY: who is eligible for pm Vishwakarma yojana and benefits list in hindi
पीएम विश्वकर्मा योजना क्या है? - फोटो : Adobe Stock

पहले जानते हैं कौन लोग इस योजना से जुड़ सकते हैं

अगर आपको भी इस पीएम विश्वकर्मा योजना से जुड़ना है तो जान लें कि इस योजना से सिर्फ 18 पारंपरिक व्यापारों से जुड़े लोग ही जुड़ सकते हैं। जैसे:-

  • जो लोग दर्जी हैं
  • मोची/जूता बनाने वाले कारीगर हैं
  • अस्त्रकार या मूर्तिकार हैं
  • जो लोग नाई काम काम करते हैं
  • जो पत्थर तोड़ने वाले हैं
  • जो लोग ताला बनाने वाले हैं
  • अगर आप गुड़िया और खिलौना निर्माता हैं
PMVY: who is eligible for pm Vishwakarma yojana and benefits list in hindi
पीएम विश्वकर्मा योजना क्या है? - फोटो : Adobe Stock
  • जो लोहार हैं
  • अगर आप फिशिंग नेट निर्माता हैं
  • आप हथौड़ा और टूलकिट निर्माता हैं
  • जो राजमिस्त्री हैं
  • टोकरी/चटाई/झाड़ू बनाने वाले हैं
  • सुनार हैं
  • अगर आप मालाकार हैं
  • जो लोग धोबी हैं
  • जो लोग पत्थर तराशने वाले हैं
विज्ञापन
विज्ञापन
PMVY: who is eligible for pm Vishwakarma yojana and benefits list in hindi
पीएम विश्वकर्मा योजना क्या है? - फोटो : Adobe Stock

योजना से जुड़ने के बाद क्या लाभ मिलते हैं?

  • पीएम विश्वकर्मा योजना से जुड़ने के बाद लाभार्थियों को कुछ दिनों की ट्रेनिंग दी जाती है। ये ट्रेनिंग लाभार्थियों को एडवांस तौर पर दी जाती है जिसमें आपको अपने काम और बेहतर कराने का काम सिखाया जाता है। इसके लिए जब तक ये प्रशिक्षण दिया जाता है, तब तक रोजाना 500 रुपये दिए जाते हैं। इसके अलावा लाभार्थियों को 15 हजार रुपये टूलकिट खरीदने के लिए भी दिए जाते हैं।
विज्ञापन
PMVY: who is eligible for pm Vishwakarma yojana and benefits list in hindi
पीएम विश्वकर्मा योजना क्या है? - फोटो : Adobe Stock
  • आप अगर इस योजना से जुड़ते हैं तो आपको लोन की भी सुविधा दी जाती है और ये लोन सस्ती ब्याज दर पर दिया जाता है। इसमें लाभार्थियों को पहले एक लाख रुपये का लोन कुछ महीनों के लिए दिया जाता है। इसके बाद आप जब इस लोन को वापस कर देते हैं तो आपको अतिरिक्त दो लाख रुपये का लोन भी मिल सकता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed