फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PMVY: पीएम विश्वकर्मा योजना में करना चाहते हैं आवेदन तो चाहिए ये दस्तावेज, यहां देखें पूरी लिस्ट

Tue, 03 Dec 2024 04:46 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Tue, 03 Dec 2024 04:46 PM IST
सार

केंद्र सरकार की कई योजनाएं हैं जिनमें से एक प्रधानमंत्री विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना है। इस योजना का लाभ 18 पारंपरिक व्यापारों से जुड़े लोगों को मिलता है। आप इसके बारे में यहां विस्तार से जान सकते हैं।

विज्ञापन
PMVY: required documents for pm Vishwakarma Kaushal samman yojana
पीएम विश्वकर्मा योजना। - फोटो : Amar Ujala

PM Vishwakarma Kaushal Samman Yojana: अगर आप गरीबी रेखा से नीचे अपना जीवन बसर कर रहे हैं, आप जरूरतमंद हैं आदि। ऐसे में आप पात्र होने पर किसी सरकारी योजना से जुड़कर लाभ ले सकते हैं। सरकार द्वारा कई तरह की योजनाएं चलाई जा रही हैं जिनसे मौजूदा समय में काफी लोग जुड़े हैं और लाभ ले रहे हैं। अब आप पीएम विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना को ही ले लीजिए। इस योजना को भारत सरकार चलाती है जिसके तहत पात्र लोगों को लाभ दिया जाता है। ऐसे में अगर आप भी इस योजना के लिए पात्र हैं तो आप आवेदन कर सकते हैं और योजना से जुड़कर लाभ ले सकते हैं। ऐसे में ये जानना भी जरूरी हो जाता है कि आवेदनकर्ता के पास आवेदन के समय कौन से दस्तावेज होने जरूरी हैं। तो चलिए जानते हैं पीएम विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना में आवेदन करते समय कौन से दस्तावेज चाहिए। आप अगली स्लाइड्स में संबंधित दस्तावेजों की पूरी सूची देख सकते हैं...

PMVY: required documents for pm Vishwakarma Kaushal samman yojana
पीएम विश्वकर्मा योजना। - फोटो : Adobe Stock

पहले जानते हैं कौन लोग योजना से जुड़ सकते हैं:-

  • वे लोग पात्र हैं जो मोची/जूता बनाने वाले कारीगर हैं
  • अस्त्रकार, मूर्तिकार हैं
  • फिशिंग नेट निर्माता और टोकरी/चटाई/झाड़ू बनाने वाले हैं
  • पत्थर तराशने वाले...
PMVY: required documents for pm Vishwakarma Kaushal samman yojana
पीएम विश्वकर्मा योजना। - फोटो : Adobe Stock
  • हथौड़ा और टूलकिट निर्माता हैं
  • लोहार, सुनार हैं
  • राजमिस्त्री और नाव निर्माता हैं
  • अगर आप दर्जी या ताला बनाने वाले हैं
  • गुड़िया और खिलौना निर्माता हैं
  • नाई, मालाकार, धोबी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
PMVY: required documents for pm Vishwakarma Kaushal samman yojana
पीएम विश्वकर्मा योजना। - फोटो : Adobe Stock

ये दस्तावेज चाहिए:-

अगर आप ऊपर दी गई सूची के मुताबिक, पात्र हैं और चाहते हैं कि आप भी पीएम विश्वकर्मा योजना से जुड़कर लाभ लें तो इसके लिए आपको आवेदन के समय कुछ दस्तावेज चाहिए, जैसे...

  • आधार कार्ड
  • पहचान पत्र
  • निवास प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाणपत्र
  • बैंक खाते की पासबुक
  • पासपोर्ट साइज फोटो और एक एक्टिव मोबाइल नंबर चाहिए।
विज्ञापन
PMVY: required documents for pm Vishwakarma Kaushal samman yojana
पीएम विश्वकर्मा योजना। - फोटो : Adobe Stock

लाभार्थियों को मिलने वाले लाभ:-

  • जब आप इस योजना से जुड़ते हैं तो आपको कुछ दिनों का प्रशिक्षण दिया है जिसके चलने तक आपको रोजाना 500 रुपये देने का प्रावधान है और साथ में इसेंटिव भी देने की व्यवस्था है
  • लाभार्थी टूलिकट खरीद सके जिसके लिए उन्हें 15 हजार रुपये दिए जाते हैं
  • बिना गारंटी और सस्ती ब्याज दर पर आप पहले 1 लाख रुपये का लोन और फिर अतिरिक्त दो लाख रुपये का लोन ले सकते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed