PM Vishwakarma Yojana: सरकार कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं चला रही है जिनके जरिए पात्र लोगों को लाभ दिया जाता है। वहीं, कई बार कई पुरानी योजनाओं में बदलाव किए जाते हैं ताकि उन्हें और बेहतर बनाया जा सके। इसके अलावा कई नई योजनाओं की शुरुआत भी सरकार करती है। जैसे- प्रधानमंत्री विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना। दरअसल, इस योजना को केंद्र सरकार चलाती है जिसके तहत 18 पारंपरिक व्यापारों को लाभ देने का प्रावधान है। ऐसे में अगर आप भी इस योजना से जुड़ना चाहते हैं ताकि आपको लाभ मिल सके, तो इसके लिए पहले आपको इस योजना के बारे में जानना होगा। तो चलिए जानते हैं पीएम विश्वकर्मा योजना क्या है। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
{"_id":"66cf01a2c0dab10d3b0cc8d1","slug":"pmvy-how-to-get-benefits-of-pm-vishwakarma-yojana-2024-08-28","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"PM Vishwakarma Scheme: क्या आपको भी लेना है पीएम विश्वकर्मा योजना का लाभ? तो यहां जानें कैसे ले सकते हैं","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
PM Vishwakarma Scheme: क्या आपको भी लेना है पीएम विश्वकर्मा योजना का लाभ? तो यहां जानें कैसे ले सकते हैं
Thu, 29 Aug 2024 08:53 AM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Thu, 29 Aug 2024 08:53 AM IST
विज्ञापन
पीएम विश्वकर्मा का लाभ क्या है?
- फोटो : Amar Ujala
पीएम विश्वकर्मा का लाभ क्या है?
- फोटो : istock
क्या आप पात्र हैं?
जो भी लोग पीएम विश्वकर्मा योजना के लिए पात्र हैं, उनकी सूची नीचे दी गई है। अगर आप इस सूची के मुताबिक हैं तो आप भी इस योजना का लाभ लेने के लिए पात्र माने जाते हैं...
- जो राजमिस्त्री है
- अगर आप मूर्तिकार हैं
- पत्थर तराशने वाले
- पत्थर तोड़ने वाले
- जो नाव निर्माता हैं
- जो लोग लोहार का काम करते हैं
- हथौड़ा और टूलकिट निर्माता
- मोची/जूता बनाने वाले कारीगर
- फिशिंग नेट निर्माता
पीएम विश्वकर्मा का लाभ क्या है?
- फोटो : istock
- अगर आप सुनार हैं
- जो ताला बनाने वाले हैं
- नाई यानी बाल काटने वाले
- मालाकार
- धोबी और दर्जी
- टोकरी/चटाई/झाड़ू बनाने वाले
- जो अस्त्रकार हैं
- गुड़िया और खिलौना निर्माता।
विज्ञापन
विज्ञापन
पीएम विश्वकर्मा का लाभ क्या है?
- फोटो : Istock
लाभ क्या मिलते हैं?
- इस पीएम विश्वकर्मा योजना से जुड़ने के बाद आपको कुछ दिनों की ट्रेनिंग दी जाती है और इसके लिए आपको रोजाना 500 रुपये का स्टाइपैंड दिया जाता है
- साथ ही टूलकिट खरीदने के लिए 15 हजार रुपये दिए जाते हैं
- फिर पहले एक लाख और फिर अतिरिक्त दो लाख रुपये का लोन, वो भी बिना गारंटी और सस्ती ब्याज दर पर दिया जाता है।
विज्ञापन
पीएम विश्वकर्मा का लाभ क्या है?
- फोटो : istock
ऐसे कर पाएंगे आवेदन:-
- अगर आप पात्र हैं और आवेदन करना चाहते हैं तो आप कर सकते हैं
- इसके लिए पहले अपने नजदीकी जनसेवा केंद्र जाएं और यहां जाकर अपने संबंधित दस्तावेजों को वेरिफाई करवाएं
- फिर पात्रता चेक होगी और सब कुछ ठीक पाए जाने के बाद आपका आवेदन कर दिया जाता है।