फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PM Surya Ghar Yojana: क्या किराएदारों को भी मिल सकता है सूर्य घर योजना का लाभ? आवेदन से पहले यहां जानें

Wed, 31 Jul 2024 03:04 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Wed, 31 Jul 2024 03:04 PM IST
विज्ञापन
PMSGY: who is eligible for PM Surya Ghar Yojana
प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना क्या है? - फोटो : Amar Ujala

PM Surya Ghar Yojana: भारत सरकार कई तरह की योजनाएं चलाती है जिनमें से किसी योजना के अंतर्गत आर्थिक लाभ दिए जाते हैं तो किसी योजना में कोई अन्य मदद, लेकिन इन सभी योजनाओं का उद्धेश्य एक सा ही होता है और वो ये कि पात्र लोगों तक लाभ पहुंचाना। जैसे- एक योजना है प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना। इस योजना को भी भारत सरकार ही चला रही है जिसके अंतर्गत पात्र लोग सोलर पैनल लगवा सकते हैं जिस पर सरकार सब्सिडी भी देती है। इससे आपको बिजली का बिल बचाने में मदद मिलती है, लेकिन क्या किराएदार भी इस पीएम सूर्य घर योजना का लाभ ले सकते हैं? तो चलिए बिना देर किए इस योजना के बारे में और इस बारे में जानने की कोशिश करते हैं कि क्या किराएदारों को इसका लाभ मिल सकता है या नहीं। अगली स्लाइड्स में आप इस बारे में जान सकते हैं...

PMSGY: who is eligible for PM Surya Ghar Yojana
प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना क्या है? - फोटो : istock

कौन लोग ले सकते हैं योजना का लाभ?

  • अगर बात इस योजना के अंतर्गत पात्र लोगों की करें तो इस योजना का लाभ मध्यम वर्ग के लोगों को दिया जाता है
  • जिन लोगों का खुद का घर होता है उन्हें भी लाभ दिया जाता है
  • जिन लोगों की सालाना आय डेढ़ लाख रुपये से कम होती है, वे पात्र होते हैं।
PMSGY: who is eligible for PM Surya Ghar Yojana
प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना क्या है? - फोटो : istock

क्या किराएदारों को मिल सकता है लाभ?

  • अगर आप एक किराएदार हैं और पीएम सूर्य घर योजना के अंतर्गत लाभ लेना चाहते हैं तो आप ऐसा नहीं कर सकते हैं। दरअसल, इस योजना के अंतर्गत केवल वे ही लोग आवेदन कर सकते हैं जिनके पास खुद का घर होता है और खुद के नाम पर बिजली का कनेक्शन होता है। पर किराएदारों के साथ ऐसा नहीं होता है, इसलिए वे अपात्र माना जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
PMSGY: who is eligible for PM Surya Ghar Yojana
प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना क्या है? - फोटो : Istock
  • दरअसल, इस योजना के अंतर्गत लोगों के घरों की छत पर सोलर पैनल लगाए जाते हैं जिसमें अलग-अलग वॉट के सोलर पैनल लगवाने पर अलग-अलग सब्सिडी सरकार की तरफ से दी जाती है। सरकार का लक्ष्य इस योजना का लाभ एक करोड़ लोगों को देने का है, ताकि उन लोगों के बिजली के बिल जीरो हो सके।
विज्ञापन
PMSGY: who is eligible for PM Surya Ghar Yojana
प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना क्या है? - फोटो : istock

आवेदन ऐसे कर सकते हैं

  • अगर आप भी पीएम सूर्य घर योजना के तहत लाभ लेना चाहते हैं तो इसके लिए आपको योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://www.pmsuryaghar.gov.in/ पर जाना होता है
  • यहां पर जाकर आपको खुद को रजिस्टर करना होता है और इसके बाद आगे की प्रक्रिया को पूरा करके आप आवेदन कर सकते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed