PM Vishwakrma Kaushal Samman Yojana Eligibility Details In Hindi: देश में कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं चल रही हैं जिन्हें राज्य सरकारें और भारत सरकार चलाती है। मौजूदा समय में देश में चलने वाली योजनाओं के जरिए गरीब वर्ग और जरूरतमंद लोगों को लाभ देने का प्रावधान है। सरकार भी अलग-अलग योजनाओं के जरिए लोगों को लाभ देने का काम करती है।
यही नहीं, कई पुरानी योजनाओं को बेहतर करने के लिए भी सरकार काम करती है और साथ ही कई नई योजनाओं की शुरुआत भी करती है। जैसे, सितंबर 2023 में भारत सरकार द्वारा प्रधानमंत्री विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना को शुरू किया गया। इस योजना के तहत कई तरह के आर्थिक लाभ दिए जाते हैं। अगर आप भी इस योजना के लिए पात्र हैं तो आप इस योजना से जुड़कर लाभ प्राप्त कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं कौन लोग इस योजना से जुड़ सकते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
2 of 5
पीएम विश्वकर्मा योजना में आवेदन कैसे कर सकते हैं?
- फोटो : Adobe Stock
कैसे कर सकते हैं आवेदन:-
- अगर आपको पीएम विश्वकर्मा योजना से जुड़ना है तो आप अपने नजदीकी सीएससी सेंटर जा सकते हैं
- यहां पर जाकर आपको संबंधित अधिकारी से मिलना होता है जो आपकी पात्रता चेक करते हैं
- पात्र होने पर आपके संबंधित दस्तावेजों को वेरिफाई किया जाता है
- फिर सबकुछ सही पाए जाने पर आपका आवेदन कर दिया जाता है और आप योजना से बतौर लाभार्थी जुड़ जाते हैं
3 of 5
पीएम विश्वकर्मा योजना में आवेदन कैसे कर सकते हैं?
- फोटो : Adobe Stock
ऑनलाइन भी कर सकते हैं आवेदन
- आपको पीएम विश्वकर्मा योजना से जुड़ना है तो आप ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए आपको पीएम विश्वकर्मा योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://pmvishwakarma.gov.in/ पर जाना होता है। यहां पर आप लॉगिन वाले सेक्शन में जाकर आवेदन कर योजना से जुड़ सकते हैं।
4 of 5
पीएम विश्वकर्मा योजना में आवेदन कैसे कर सकते हैं?
- फोटो : Adobe Stock
पीएम विश्वकर्मा योजना में क्या लाभ मिलते हैं योजना में?
- आप अगर पीएम विश्वकर्मा योजना से जुड़ते हैं तो आपको सबसे पहले कुछ दिनों की एडवांस ट्रेनिंग दी जाती है। इस प्रशिक्षण के जरिए लाभार्थियों को उनके काम से जुड़ी ट्रेनिंग दी जाती है ताकि, वे अपने काम में और बेहतर हो सके। इसके लिए ट्रेनिंग चलने तक रोजाना 500 रुपये स्टाइपैंड देने का प्रावधान है
5 of 5
पीएम विश्वकर्मा योजना में आवेदन कैसे कर सकते हैं?
- फोटो : Adobe Stock
- लाभार्थियों को टूलकिट देने के लिए 15 हजार रुपये देने का प्रावधान भी है
- योजना के तहत लाभार्थियों को लोन भी दिया जाता है। इसमें आपको पहले एक लाख रुपये का लोन कुछ महीनों के लिए दिया जाता है और फिर जब आप तय समय तक इस लोन को वापस कर देते हैं, तो आपको अतिरिक्त दो लाख रुपये का लोन मिल सकता है।