Pradhan Mantri Vishwakarma Yojana: केंद्र सरकार समय-समय पर कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाए चलाती है। वहीं, समय-समय पर कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी नई योजनाओं की शुरुआत भी सरकार द्वारा की जाती है। इसमें कई ऐसी योजनाएं हैं जो मौजूदा समय में जारी हैं और लोग इनसे जुड़कर लाभ ले रहे हैं। जैसे, प्रधानमंत्री विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना को ही ले लीजिए।
काम की बात: कैसे जुड़ सकते हैं पीएम विश्वकर्मा योजना से? यहां जानें क्या है आवेदन का तरीका
आप भी अगर पीएम विश्वकर्मा योजना से जुड़कर लाभ लेना चाहते हैं तो आपके लिए पहले ये जनना जरूरी हो जाता है कि आप इस योजना के लिए पात्र हैं भी या नहीं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पहले जानिए कौन पात्र है?
अगर आप जानना चाहते हैं कि पीएम विश्वकर्मा योजना के लिए कौन पात्र है तो आप ये पात्रता सूची चेक करके जान सकते हैं। नीचे आप पात्रता सूची देख सकते हैं:-
- पात्रता सूची के मुताबिक, 18 पारंपारिक व्यापारों को लाभ दिया जाता है जिसमें फिशिंग नेट निर्माता, जो नाव निर्माता हैं, जो ताला बनाने वाले हैं, जो लोग राजमिस्त्री हैं, धोबी और दर्जी, टोकरी/चटाई/झाड़ू बनाने वाले...
- मोची/जूता बनाने वाले कारीगर, पत्थर तराशने वाले या पत्थर तोड़ने वाले हैं, गुड़िया और खिलौना निर्माता, नाई यानी बाल काटने वाले, जो अस्त्रकार हैं, अगर आप सुनार हैं, अगर आप मूर्तिकार हैं, मालाकार, जो लोग लोहार हैं और जो हथौड़ा और टूलकिट निर्माता हैं। ये सभी इस योजना के लिए पात्र माने जाते हैं।
योजना में आवेदन करने के ये हैं 2 तरीके:-
रजिस्ट्रेशन का पहला तरीका
- अगर आप भी पीएम विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना के लिए पात्र हैं तो आप यहां ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं
- पंजीकरण करवाने के लिए आपको सबसे पहले योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://pmvishwakarma.gov.in/ पर जाना होता है
- यहां पर जाकर आपको 'एप्लीकेंट/बेनिफिशियरी लॉगिन' पर क्लिक करना है और फिर आगे के प्रोसेस को फॉलो करके आप पंजीकरण कर सकते हैं
आवेदन करने का ये है दूसरा तरीका
- आप इस योजना में आवेदन ऑफलाइन तरीके से भी कर सकते हैं
- इसके लिए आपको अपने नजदीकी सीएससी सेंटर पर जाना है
- फिर यहां पर आपकी पात्रता चेक होती है और आपके दस्तावेजों को भी वेरिफाई किया जाता है
- इसके बाद सबकुछ सही पाए जाने के बाद आपका आवेदन कर दिया जाता है।