देश में गरीब और वंचित वर्ग से जुड़े लोगों के लिए सरकार द्वारा कई शानदार योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। इसी सिलसिले में साल 2023 में विश्वकर्मा जयंती के खास अवसर पर केंद्र सरकार ने एक बेहद ही शानदार स्कीम की शुरुआत की थी। इसका नाम प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना है। इस योजना को खासतौर पर देश के गरीब कारीगरों और शिल्पकारों के लिए शुरू किया गया है। भारत की सांस्कृतिक विरासत में शिल्पकारों और कारीगरों का एक बड़ा योगदान रहा है। बढ़ई, लोहार, सोनार, कुम्हार आदि के हुनरमंद हाथों ने सदियों से भारत की आत्मनिर्भरता और पहचान को गढ़ने का काम किया है। हालांकि, आज भी देश में कई शिल्पकार और कारीगर आर्थिक रूप से काफी कमजोर हैं। इन लोगों को वित्तीय सहायता प्रदान करने और कौशल प्रशिक्षण देने के लिए सरकार ने पीएम विश्वकर्मा योजना को शुरू किया है।
PM Vishwakarma Yojana: क्या है सरकार की पीएम विश्वकर्मा योजना? जानिए स्कीम के तहत क्या-क्या फायदे मिलते हैं
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Thu, 01 May 2025 08:29 PM IST
सार
भारत की सांस्कृतिक विरासत में शिल्पकारों और कारीगरों का एक बड़ा योगदान रहा है। बढ़ई, लोहार, सोनार, कुम्हार आदि के हुनरमंद हाथों ने सदियों से भारत की आत्मनिर्भरता और पहचान को गढ़ने का काम किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन