फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PMVY: पीएम विश्वकर्मा योजना से जुड़ने पर मिलते हैं क्या लाभ और क्या आप हैं पात्र? ऐसे करें चेक

Tue, 24 Dec 2024 05:02 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Tue, 24 Dec 2024 05:02 PM IST
सार

पीएम विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना को भारत सरकार चलाती है इस योजना के अंतर्गत कई तरह के आर्थिक लाभ दिए जाते हैं। आप यहां जान सकते हैं कि कौन लोग इस योजना का लाभ ले सकते हैं।

विज्ञापन
PM Vishwakarma Yojana Eligibility status and benefits in hindi
पीएम विश्वकर्मा योजना की पात्रता क्या है? - फोटो : Amar Ujala

PM Vishwakarma Kaushal Samman Yojana Eligibility status and benefits: आप अगर किसी योजना के लिए पात्र हैं तो आप लाभ ले सकते हैं। केंद्र सरकार और राज्य सरकारें, ये दोनों ही अपने-अपने स्तर पर कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं चलाते हैं। इनमें से ही एक योजना है प्रधानमंत्री विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना जिसे भारत सरकार चलाती है। 17 सितंबर 2023 को इस योजना की शुरुआत की गई जिससे मौजूदा समय में एक बड़ी संख्या में लोग जुड़े हैं। वहीं, अगर आप भी इस योजना से जुड़कर लाभ लेना चाहते हैं तो आपका पात्र होना जरूरी है। इसलिए आवेदन से पहले ये चेक जरूर कर लें कि क्या आप पीएम विश्वकर्मा योजना के लिए पात्र हैं भी या नहीं। तो चलिए जानते हैं कौन लोग इस योजना में आवेदन कर सकते हैं और इस योजना में क्या लाभ मिलते हैं। अगली स्लाइड्स में आप इस बारे में जान सकते हैं...

PM Vishwakarma Yojana Eligibility status and benefits in hindi
पीएम विश्वकर्मा योजना की पात्रता क्या है? - फोटो : Adobe Stock

कौन इस योजना से जुड़ सकता है?

पीएम विश्वकर्मा योजना का लाभ किन लोगों को मिल सकता है। इसकी पात्रता सूची है और आपको इस सूची को देखना जरूरी है, क्योंकि जो इसमें हैं सिर्फ वे ही योजना का लाभ ले सकते हैं, जैसे...
 

  • अगर आप मोची/जूता बनाने वाले कारीगर हैं और दर्जी हैं, अगर आप गुड़िया और खिलौना निर्माता हैं, जो पत्थर तोड़ने वाले हैं, आप हथौड़ा और टूलकिट निर्माता हैं आदि। ये सभी योजना के लिए पात्र माने जाते हैं
PM Vishwakarma Yojana Eligibility status and benefits in hindi
पीएम विश्वकर्मा योजना की पात्रता क्या है? - फोटो : Adobe Stock
  • पात्रता सूची के मुताबिक, जो लोग राजमिस्त्री हैं, नाव निर्माता हैं, लोहार हैं, जो लोग ताला बनाने वाले हैं, नाई हैं, मालाकार और धोबी हैं, पत्थर तराशने वाले, फिशिंग नेट निर्माता और टोकरी/चटाई/झाड़ू बनाने वाले लोग हैं। ये सभी पीएम विश्वकर्मा योजना के लिए पात्र हैं और इस योजना से जुड़कर लाभ ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
PM Vishwakarma Yojana Eligibility status and benefits in hindi
पीएम विश्वकर्मा योजना की पात्रता क्या है? - फोटो : Adobe Stock

मिलने वाले लाभ

  • अगर आप पीएम विश्वकर्मा योजना के लाभार्थी हैं तो आपको कुछ दिनों का प्रशिक्षण दिया जाता है। इसके लिए ट्रेनिंग चलने तक आपको रोजाना 500 रुपये दिए जाते हैं। यही नहीं इसमें लाभार्थियों को इसेंटिव भी दिया जाता है
  • लाभार्थियों को 15 हजार रुपये भी दिए जाते हैं जिससे आप टूलकिट खरीद सकते हैं
विज्ञापन
PM Vishwakarma Yojana Eligibility status and benefits in hindi
पीएम विश्वकर्मा योजना की पात्रता क्या है? - फोटो : Adobe Stock
  • लाभार्थियों को लोन भी दिया जाता है जिसमें आपको बिना गारंटी और सस्ती ब्याज दर पर लोन दिया जाता है
  • आपको पहले एक लाख रुपये का लोन कुछ महीनों के लिए दिया जाता है और फिर आपको अतिरिक्त 2 लाख रुपये का लोन भी देने का प्रावधान है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed