PMVY Eligibility List: राज्य सरकारें हों या फिर केंद्र सरकार लगभग हर साल कई नई योजनाओं को लॉन्च जरूर करती है। यही नहीं, कई पुरानी योजनाओं को भी बेहतर करने की दिशा में उनमें बदलाव किए जाते हैं। हर एक योजना पर सरकार काफी पैसे खर्च करती है ताकि हर एक जरूरतमंद और गरीब वर्ग तक लाभ पहुंच सके। फिर चाहे वो मुफ्त इलाज देने वाली योजना हो या आर्थिक रूप से मदद करने वाली कोई योजना आदि। इसी क्रम में एक योजना है प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना। इस योजना को केंद्र सरकार चलाती है और अगर आप चाहें तो आप भी इस योजना से जुड़कर लाभान्वित हो सकते हैं। बशर्ते आप इस योजना के लिए पात्र हों। तो चलिए जानते हैं आप ये कैसे जान सकते हैं कि आप योजना के लिए पात्र हैं या अपात्र। अगली स्लाइड्स में आप इस बारे में जान सकते हैं...
PMVY: क्या आप भी जुड़ना चाहते हैं पीएम विश्वकर्मा योजना से? तो पहले ऐसे चेक कर लें आप पात्र हैं भी या नहीं
पीएम विश्वकर्मा योजना के अंतर्गत मिलने वाले लाभ:-
- इस योजना से जुड़ने के बाद लाभार्थियों को कुछ दिनों की ट्रेनिंग दी जाती है ताकि वे अपने काम में बेहतर हो सके जिसके लिए रोजाना 500 रुपये का स्टाइपैंड देने का प्रावधान है
- लाभार्थियों को इसमें इसेंटिव भी दिया जाता है
- जब आप पीएम विश्वकर्मा योजना से जुड़ते हैं तो आपको 15 हजार रुपये तो टूलकिट खरीदने के लिए दिए जाते हैं
- सस्ती ब्याज दरों पर और बिना गारंटी के लाभार्थियों को लोन की सुविधा मुहैया कराई जाती है जिसमें पहले एक लाख रुपये और फिर दो लाख रुपये तक का लोन दिया जाता है।
कौन जुड़ सकता है योजना से?
पीएम विश्वकर्मा योजना के अंतर्गत 18 पारंपरिक व्यापारों को जोड़ा गया है और यही लोग इस योजना से जुड़कर लाभान्वित हो सकते हैं। इसलिए अगर आप भी इस योजना से जुड़ना चाहते हैं तो पहले ये चेक कर लें कि आप योजना के लिए पात्र हैं भी या नहीं। जो लोग पात्र हैं वो हैं...
- आप हथौड़ा और टूलकिट निर्माता हैं
- राजमिस्त्री हैं
- नाव निर्माता हैं
- लोहार हैं
- अस्त्रकार या मूर्तिकार हैं
- पत्थर तराशने वाले और पत्थर तोड़ने वाले हैं
- ताला बनाने वाले हैं
- नाई हैं, मालाकार और धोबी हैं
- अगर आप गुड़िया और खिलौना निर्माता हैं
- फिशिंग नेट निर्माता और टोकरी/चटाई/झाड़ू बनाने वाले लोग
- मोची/जूता बनाने वाले कारीगर हैं और दर्जी हैं।