फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PMVY: सरकार ऐसे लोगों को देती है पीएम विश्वकर्मा योजना का लाभ, यहां जानें आप हैं इस सूची में या नहीं

Sat, 02 Mar 2024 03:37 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Sat, 02 Mar 2024 03:37 PM IST
विज्ञापन
PM Vishwakarma Yojana Eligibility Criteria Check here Full List
पीएम विश्वकर्मा योजना का लाभ। - फोटो : Amar Ujala

PM Vishwakarma Yojana: सरकारी योजनाओं का सबसे बड़ा फायदा होता है कि इसमें सरकार आपको लाभ देती है। अगर निवेश वाली योजनाओं को छोड़ दिया जाए, तो लगभग बाकी सभी योजनाओं में सिर्फ पात्रता के आधार पर आर्थिक मदद, सब्सिडी या अन्य तरह से मदद मिलती है। जैसे- प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना को ही ले लीजिए। इस योजना को केंद्र सरकार चलाती है और कुछ खास वर्गों को केंद्रित करते हुए इस योजना को शुरू किया गया, जिसमें 18 पारंपरिक व्यापार शामिल हैं। वहीं, इस योजना के अंतर्गत पात्र लोगों को कुछ खास लाभ भी मिलते हैं, जिनके बारे में आप आगे जान सकते हैं। तो चलिए बिना देर किए इस बारे में जानते हैं...

PM Vishwakarma Yojana Eligibility Criteria Check here Full List
पीएम विश्वकर्मा योजना का लाभ। - फोटो : Istock

ये लोग ले सकते हैं योजना का लाभ:-

बात अगर पात्रता की करें, तो इस योजना के अंतर्गत वे लोग पात्र हैं...

  • जो पत्थर तोड़ने वाले हैं
  • मोची/जूता बनाने वाले कारीगर हैं और दर्जी हैं
  • अगर आप गुड़िया और खिलौना निर्माता हैं
  • जो लोग ताला बनाने वाले हैं
  • मालाकार और धोबी हैं
  • पत्थर तराशने वाले, फिशिंग नेट निर्माता और टोकरी/चटाई/झाड़ू बनाने वाले लोग
PM Vishwakarma Yojana Eligibility Criteria Check here Full List
पीएम विश्वकर्मा योजना का लाभ। - फोटो : Istock
  • जो लोग नाई हैं
  • जो हथौड़ा और टूलकिट निर्माता हैं
  • जो लोग सुनार हैं
  • जो लोग अस्त्रकार या मूर्तिकार हैं
  • अगर आप राजमिस्त्री हैं
  • जो लोग नाव निर्माता हैं
  • जो लोग लोहार हैं आदि।
विज्ञापन
विज्ञापन
PM Vishwakarma Yojana Eligibility Criteria Check here Full List
पीएम विश्वकर्मा योजना का लाभ। - फोटो : istock

मिलते हैं ये लाभ:-

  • जब आप इस योजना से जुड़ते हैं, तो आपको एडवांस कौशल ट्रेनिंग दी जाती है और इसके लिए लाभार्थियों को रोजाना 500 रुपये स्टाइपैंड देने का प्रावधान है। इसके अलावा इसेंटिव देने की भी सुविधा है।
विज्ञापन
PM Vishwakarma Yojana Eligibility Criteria Check here Full List
पीएम विश्वकर्मा योजना का लाभ। - फोटो : istock
  • वहीं, योजना से जुड़े लोगों को टूलिकट खरीदने के लिए 15 हजार रुपये भी दिए जाते हैं
  • पहले एक लाख रुपये और फिर दो लाख रुपये का अतिरिक्त लोन दिया जाता है और इसके लिए कोई गारंटी नहीं ली जाती और ब्याज दर भी कम होती है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed