PM Vishwakarma Yojana: जब आप किसी सरकारी योजना से जुड़ते हैं तो आपको कई तरह के दस्तावेज चाहिए होते हैं। आधार कार्ड, एड्रेस प्रूफ, जमीन के कागज जैसे दस्तावेज अलग-अलग योजनाओं के लिए अलग-अलग दस्तावेज चाहिए होते हैं, लेकिन किसी योजना से जुड़ने के लिए दस्तावेजों से भी जरूरी है ये जानना कि आप उस योजना के लिए पात्र हैं भी या नहीं। जैसे- प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना को ले लीजिए। इस योजना के अंतर्गत कई तरह के आर्थिक लाभ मिलते हैं, लेकिन अगर आपको इस योजना से जुड़ना है तो पहले आपको ये जानना होगा कि आप योजना के लिए पात्र हैं भी या नहीं। तो चलिए जानते हैं कौन लोग इस योजना के लिए पात्र हैं। आप आगे इस बारे में जान सकते हैं...
PM Vishwakarma Yojana: क्या आप जुड़ सकते हैं पीएम विश्वकर्मा योजना से? यहां जानें आप पात्र हैं या नहीं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कौन लोग नहीं जुड़ सकते योजना से?
- जो लोग आर्थिक रूप से संपन्न हैं
- जो लोग सरकारी नौकरी करते हैं
- जो लोग करदाता हैं
- जो लोग कंपनी के मालिक हैं आदि।
लाभार्थियों को कई तरह के लाभ मिलते हैं:-
- अगर आप पीएम विश्वकर्मा योजना से जुड़ते हैं तो आपको कौशल ट्रेनिंग दी जाती है और इसके लिए आपको ट्रेनिंग चलने तक रोजाना 500 रुपये स्टाइपैंड देने का प्रावधान है
- टूलकिट खरीदने के लिए 15 हजार रुपये मिलते हैं
- पहले एक लाख रुपये और फिर अतिरिक्त दो लाख रुपये का लोन बिना गारंटी और सस्ती ब्याज दर पर प्राप्त कर सकते हैं।
ये लोग हैं योजना के लिए पात्र:-
पीएम विश्वकर्मा योजना से 18 पारंपरिक व्यापारों से जुड़े लोग ही जुड़ सकते हैं, जो नीचे दिए गए हैं...
- नाव निर्माता
- मालाकार या राजमिस्त्री हैं
- हथौड़ा और टूलकिट निर्माता हैं
- जो ताला बनाने वाले हैं, अस्त्रकार या मूर्तिकार हैं
- लोहार हैं या फिर सुनार हैं
- मोची/जूता बनाने वाले कारीगर हैं
- पत्थर तोड़ने वाले
- अगर आप गुड़िया और खिलौना निर्माता
- नाई, धोबी या दर्जी हैं
- टोकरी/चटाई/झाड़ू बनाने वाले हैं
- अगर आप पत्थर तराशने वाले हैं
- फिशिंग नेट निर्माता हैं।