फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PM Vishwakarma Yojana: पीएम विश्वकर्मा योजना से जुड़ने पर मिलते हैं ये 3 फायदे, आवेदन से पहले यहां जानें

Sat, 15 Nov 2025 04:44 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Sat, 15 Nov 2025 04:44 PM IST
सार

PM Vishwakarma Yojana Kya Hai: अगर आप भी पीएम विश्वकर्मा योजना से जुड़ते हैं तो आपको कई तरह के आर्थिक लाभ मिलते हैं। योजना के तहत कई लाभ दिए जाते हैं।

विज्ञापन
pm vishwakarma yojana benefits list process in hindi
पीएम विश्वकर्मा योजना। - फोटो : Adobe Stock

PM Vishwakarma Kaushal Samman Yojana: सरकार कई तरह की अलग-अलग योजनाओं के जरिए अलग-अलग वर्गों को लाभ देने का काम करती है। इसमें गरीब वर्ग, जरूरतमंद आदि लोग शामिल होते हैं। मौजूदा समय में अगर देखेंगे तो राज्य सरकारें अपने-अपने प्रदेश के लोगों के लिए कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं चला रही है।



ठीक इसी तरह केंद्र सरकार भी कई तरह की योजनाओं का संचालन करती है जिसमें से एक योजना प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना भी है। इस योजना को भारत सरकार चलाती है जिसके तहत 18 पारंपरिक व्यापारों से जुड़े लोगों को लाभ देने का काम किया जाता है। अगर आप भी इस योजना के लिए पात्र हैं, तो आप इस योजना में आवेदन कर कई आर्थिक लाभ प्राप्त कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इस योजना के तहत क्या लाभ मिलते हैं। अगली स्लाइड्स में आप इस बारे में जान सकते हैं...

pm vishwakarma yojana benefits list process in hindi
पीएम विश्वकर्मा योजना। - फोटो : Adobe Stock

योजना के तहत क्या लाभ मिलते हैं?

  • पीएम विश्वकर्मा योजना के तहत कई तरह के लाभ दिए जाते हैं। जैसे, अगर आप इस योजना से जुड़ते हैं तो आपको आपके काम से जुड़ी  एडवांस ट्रेनिंग दी जाती है। इसमें एडवांस स्कील्स सिखाकर आपको आपके काम  में पहले से और बेहतर और एडवांस बनाने का काम किया जाता है। इसके लिए ट्रेनिंग चलने तक आपको रोजाना 500 रुपये स्टाइपैंड दिया जाता है
  • आप इस योजना से जुड़ते हैं तो आपको 15000 रुपये भी दिए जाते हैं ताकि, आप टूलकिट खरीद सके
pm vishwakarma yojana benefits list process in hindi
पीएम विश्वकर्मा योजना। - फोटो : Adobe Stock
  • इसी तरह पीएम विश्वकर्मा योजना से जुड़ने के बाद आप सस्ती ब्याज दर पर लोन भी ले सकते हैं। इसमें आपको पहले 1 लाख रुपये का लोन दिया जाता है जिसे आपको 18 महीनों में वापस करना होता है
  • फिर आपको अतिरिक्त 2 लाख रुपये का लोन भी देने का प्रावधान है जिसे आपको 30 महीनों में लौटाना होता है
  • ये लोन आपको अपना काम शुरू करने के लिए दिया जाता है
विज्ञापन
विज्ञापन
pm vishwakarma yojana benefits list process in hindi
पीएम विश्वकर्मा योजना। - फोटो : Adobe Stock

ऐसे कर सकते हैं योजना में आवेदन:-

ऑनलाइन तरीका यहां जानें

  • अगर आप पीएम विश्वकर्मा योजना से जुड़ते हैं तो आप इस योजना में ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं
  • इसके लिए आपको पहले योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://pmvishwakarma.gov.in/ पर जाना होता है
  • यहां पर आपको लॉगिन वाले सेक्शन में जाना है और लॉगिन करना है जिसके बाद दिए प्रोसेस को पूरा करके आप योजना में आवेदन कर सकते हैं
विज्ञापन
pm vishwakarma yojana benefits list process in hindi
पीएम विश्वकर्मा योजना। - फोटो : Adobe Stock

ऑफलाइन तरीके से भी जुड़ सकते हैं योजना से

  • आप पीएम विश्वकर्मा योजना में ऑफलाइन भी आवेदन कर सकते हैं
  • इसके लिए आपको अपने नजदीकी सीएससी सेंटर पर जाना होता है
  • यहां जाकर आपकी पात्रता चेक होती है और दस्तावेज वेरिफाई होते हैं
  • फिर सबकुछ सही पाए जाने पर आपका आवेदन कर दिया जाता है
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed