फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Indian Railways: ट्रेन में सफर करते समय अगर की ये गलतियां, तो जाना पड़ सकता है जेल

Sat, 15 Nov 2025 04:09 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Sat, 15 Nov 2025 04:09 PM IST
सार

इस कारण ट्रेन में सफर करने से पहले आपको कुछ जरूरी कानूनी प्रावधानों के बारे में जान लेना आवश्यक है, ताकि आप अपनी यात्रा को सुविधाजनक ढंग से कर सकें और आपको किन्हीं दिक्कतों का सामना न करना पड़े। 

विज्ञापन
Indian Railways Rules Travel Regulations Before Boarding A Train Or You May Face Jail
Indian Railways - फोटो : AdobeStock

भारतीय रेलवे को देश की जीवन रेखा कहा जाता है। भारतीय ट्रेनों में हर रोज करोड़ों यात्री सफर करते हैं। ट्रेन में सफर करने से पहले आपको कुछ नियमों के बारे में जानना जरूरी है। अगर आप इन नियमों की अनदेखी करते हैं तो आपको जेल तक जाना पड़ सकता है।



ट्रेन में सफर करते समय कुछ ऐसी गतिविधियां हैं जिन्हें करने पर रेलवे अधिनियम के तहत गंभीर अपराध माना गया है। इनको करने पर आपके ऊपर कड़ी कार्रवाई हो सकती है। इस कारण ट्रेन में सफर करने से पहले आपको कुछ जरूरी कानूनी प्रावधानों के बारे में जान लेना आवश्यक है, ताकि आप अपनी यात्रा को सुविधाजनक ढंग से कर सकें और आपको किन्हीं दिक्कतों का सामना न करना पड़े। 

Indian Railways Rules Travel Regulations Before Boarding A Train Or You May Face Jail
Indian Railways - फोटो : AdobeStock

बिना कारण चेन खींचना

ट्रेन में सफर करते समय आप बिना किसी आपातकालीन कारण के अलार्म चेन नहीं खींच सकते हैं। ऐसा करने पर यात्री सुरक्षा और ट्रेन के समय पर बुरा असर पड़ता है। रेलवे के नियमों के मुताबिक अगर कोई यात्री बिना किसी उचित कारण के चेन खींचता है, तो उसे जुर्माना या जेल हो सकती है। 

Banquet Hall: शादी के लिए बुक करने जा रहे बैंकेट हॉल, तो जरूर जान लें ये बातें, हजारों रुपये की हो सकती है बचत

Indian Railways Rules Travel Regulations Before Boarding A Train Or You May Face Jail
Indian Railways - फोटो : AdobeStock

ट्रेन में धूम्रपान करना

ट्रेन में सफर करते समय आप धूम्रपान नहीं कर सकते हैं। ट्रेन में धूम्रपान करना प्रतिबंधित है। अगर कोई यात्री ट्रेन में धूम्रपान करते हुए पकड़ा जाता है, तो उस पर कार्रवाई हो सकती है। इसके अलावा उससे जुर्माना भी वसूला जा सकता है। 

Smartphone Tips: स्मार्टफोन में की गई ये गलतियां भिजवा सकती हैं आपको जेल, जरूर जान लें ये बातें

विज्ञापन
विज्ञापन
Indian Railways Rules Travel Regulations Before Boarding A Train Or You May Face Jail
Indian Railways - फोटो : AdobeStock

ट्रेन में आपत्तिजनक सामग्री को लेकर जाना

ट्रेन में आप अपने साथ ज्वलनशील या विस्फोटक सामग्री को नहीं ले जा सकते हैं। इसमें गैस सिलेंडर, पटाखे या कोई भी ऐसी वस्तु शामिल है जिससे आग लगने का खतरा रहता है। अगर आप इन चीजों को ले जाते हुए पकड़े जाते हैं तो आप पर कानूनी कार्रवाई हो सकती है। 

जानना जरूरी: सास ससुर की प्रॉपर्टी पर क्या बहू अपना हक जता सकती है? जानिए क्या कहता है कानून

विज्ञापन
Indian Railways Rules Travel Regulations Before Boarding A Train Or You May Face Jail
Indian Railways - फोटो : Adobe Stock

बिना टिकट यात्रा करना 

अगर आप ट्रेन में बिना टिकट यात्रा करते हैं और पकड़े जाने पर टीटीई के साथ गलत व्यवहार करते हैं, तो आप पर कानूनी कार्वाई हो सकती है। आपको जेल भी जाना पड़ सकता है। ट्रेन में सफर करते समय आपको इस तरह की गलतियां नहीं करनी चाहिए। 

IRCTC: शादी के बाद हनीमून का बना रहे प्लान, IRCTC लाया है सिंगापुर और मलेशिया घुमाने के लिए टूर पैकेज

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed