फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PM Vishwakarma Yojana: अगर जुड़ेंगे इस योजना से, तो रोजाना मिलता है 500 रुपये से लेकर लोन तक का लाभ

Tue, 23 Sep 2025 04:45 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Tue, 23 Sep 2025 04:45 PM IST
सार

PM Vishwakarma Yojana Ke Faayde Kya Hain: पीएम विश्वकर्मा योजना से जुड़ने के बाद आपको कई तरह के आर्थिक लाभ मिलते हैं जिनके बारे में आप यहां जान सकते हैं।

विज्ञापन
PM Vishwakarma Yojana Benefits List In Hindi kya labh milte hain pmvy yojana mein
पीएम विश्वकर्मा योजना में क्यों 500 रुपये दिए जाते हैं? - फोटो : Adobe Stock

PM Vishwakarma Kaushal Samman Yojana: केंद्र सरकार मौजूदा समय में कई सारी योजनाओं का संचालन कर रही है और ठीक इसी तरह राज्य सरकारें भी कई सारी योजनाओं को चला रही है। यही नहीं, समय-समय पर कई पुरानी योजनाओं को बेहतर बनाने की दिशा में भी काम किए जाते हैं और योजनाओं में बदलाव किए जाते हैं। जबकि, कई नई योजनाओं की शुरूआत भी की जाती है।

जैसे, सितंबर 2023 में भारत सकार न एक योजना की शुरुआत की और उस योजना का नाम है प्रधानमंत्री विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना। इस योजना को केंद्र सरकार चलाती है और मौजूदा समय में इस योजना से एक बड़ी संख्या में लाभार्थी जुड़े हैं। आप भी अगर इस योजना के लिए पात्र हैं तो आप इस योजना से जुड़ सकते हैं। इस योजना के तहत कई तरह के आर्थिक लाभ दिए जाते हैं जिनके बारे में आप अगली स्लाइड्स में जान सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इस योजना के तहत क्या लाभ मिलते हैं...

PM Vishwakarma Yojana Benefits List In Hindi kya labh milte hain pmvy yojana mein
पीएम विश्वकर्मा योजना में क्यों 500 रुपये दिए जाते हैं? - फोटो : Adobe Stock

क्या है ये योजना?

  • बात अगर पीएम विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना की करें, तो इस योजना को केंद्र सरकार चलाती है। इस योजना के तहत 18 पारंपरिक व्यापारों से जुड़े लोगों को आर्थिक लाभ देने का काम किया जाता है। साथ ही इन लोगों को उनके काम से जुड़े एडवांस स्किल्स भी इसी योजना के तहत सिखाए जाते हैं आदि।
PM Vishwakarma Yojana Benefits List In Hindi kya labh milte hain pmvy yojana mein
पीएम विश्वकर्मा योजना में क्यों 500 रुपये दिए जाते हैं? - फोटो : Adobe Stock

क्या लाभ मिलते हैं लाभार्थियों को?

  • पीएम विश्वकर्मा योजना से अगर आप जुड़ते हैं तो आपको कई तरह के आर्थिक लाभ दिए जाते हैं। इसमें सबसे पहले लाभार्थियों को 15 हजार रुपये दिए जाते हैं। ये पैसे इसलिए दिए जाते हैं ताकि, लाभार्थी टूलकिट (उनके काम के लिए जरूरी औजार, सामान आदि) खरीद सकें। प्रत्येक लाभार्थी को ये लाभ देने का प्रावधान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
PM Vishwakarma Yojana Benefits List In Hindi kya labh milte hain pmvy yojana mein
पीएम विश्वकर्मा योजना में क्यों 500 रुपये दिए जाते हैं? - फोटो : Adobe Stock
  • आप अगर इस योजना से जुड़ते हैं तो आपको ट्रेनिंग भी दी जाती है, जो कुछ दिनों की होती है। इस ट्रेनिंग में लाभार्थियों को एडवांस स्किल्स सिखाए जाते हैं, जो उन्हें उनके काम में काम आते हैं। इसके लिए जब तक ये ट्रेनिंग चलती है, तब तक लाभार्थियों को रोजाना 500 रुपये स्टाइपैंड के तौर पर दिए जाते हैं
विज्ञापन
PM Vishwakarma Yojana Benefits List In Hindi kya labh milte hain pmvy yojana mein
पीएम विश्वकर्मा योजना में क्यों 500 रुपये दिए जाते हैं? - फोटो : Adobe Stock
  • योजना से जुड़ने के बाद लाभार्थियों को लोन भी देने का प्रावधान है और ये लोन सस्ती ब्याज दर पर दिया जाता है। इसमें पहले कुछ महीनों के लिए 1 लाख रुपये का लोन दिया जाता है। फिर इस लोन को जो लोग तय समय पर वापस कर देते हैं, वे अतिरिक्त 2 लाख रुपये का लोन लेने के लिए पात्र हो जाते हैं और इस तरह एक लाभार्थी को कुल 3 लाख रुपये तक का लोन सस्ती ब्याज दर पर मिल सकता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed