फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PMVY: क्या आप जानते हैं पीएम विश्वकर्मा योजना से जुड़ने के बाद क्या लाभ मिलते हैं? यहां देखें पूरी सूची

Mon, 01 Jul 2024 05:02 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Mon, 01 Jul 2024 05:02 PM IST
विज्ञापन
PM Vishwakarma Yojana Benefits List in Hindi Check Here
पीएम विश्वकर्मा योजना से जुड़ने के बाद क्या लाभ मिलते हैं? - फोटो : Amar Ujala

Pradhan Mantri Vishwakarma Yojana: हर एक राज्य या फिर केंद्र सरकार जो भी योजनाएं लोगों के लिए चलाती है उसके पीछे जरूरतमंद और गरीब वर्ग की आर्थिक तौर पर या अन्य तरीकों से मदद करने का उद्धेश्य होता है। जहां एक तरफ कई पुरानी योजनाओं में बदलाव करके उन्हें बेहतर बनाने की तरफ कदम बढ़ाया जाता है तो वहीं दूसरी तरफ समय-समय पर कई नई योजनाएं भी शुरू की जाती है। जैसे- पिछले साल सितंबर महीने में प्रधानमंत्री विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना की घोषणा की गई। इस योजना के अंतर्गत 18 पारंपरिक व्यापारों से जुड़े लोगों को उनके काम में और बेहतर बनाया जाता है और उनकी आर्थिक मदद की जाती है। ऐसे में अगर आप इस योजना से बतौर लाभार्थी जुड़ते हैं तो आपको कई तरह के लाभ मिलते हैं जिनके बारे में आप आगे जान सकते हैं...

PM Vishwakarma Yojana Benefits List in Hindi Check Here
पीएम विश्वकर्मा योजना से जुड़ने के बाद क्या लाभ मिलते हैं? - फोटो : istock

पहले जान लें कि कौन लोग योजना से जुड़ने के लिए पात्र हैं:-

पीएम विश्वकर्मा योजना से जुड़ने के लिए पहले ये जानना जरूरी हो जाता है कि आप योजना के लिए पात्र हैं भी या नहीं। अगर आप पात्र हैं तो आप लाभ ले सकते हैं, वरना नहीं। तो जो लोग इस योजना के लिए पात्र हैं, वो हैं...

  • राजमिस्त्री हैं, नाव निर्माता हैं
  • लोहार हैं, जो अस्त्रकार या मूर्तिकार हैं
  • फिशिंग नेट निर्माता और टोकरी/चटाई/झाड़ू बनाने वाले लोग
  • मोची/जूता बनाने वाले कारीगर हैं और दर्जी हैं
PM Vishwakarma Yojana Benefits List in Hindi Check Here
पीएम विश्वकर्मा योजना से जुड़ने के बाद क्या लाभ मिलते हैं? - फोटो : istock
  • जो लोग सुनार हैं
  • पत्थर तराशने वाले और पत्थर तोड़ने वाले हैं
  • ताला बनाने वाले हैं
  • नाई हैं
  • मालाकार और धोबी हैं
  • अगर आप गुड़िया और खिलौना निर्माता हैं
  • आप हथौड़ा और टूलकिट निर्माता हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
PM Vishwakarma Yojana Benefits List in Hindi Check Here
पीएम विश्वकर्मा योजना से जुड़ने के बाद क्या लाभ मिलते हैं? - फोटो : istock

लाभार्थियों को ये लाभ दिए जाते हैं:-

  • आप अगर पीएम विश्वकर्मा योजना से बतौर लाभार्थी जुड़े हैं तो आपको कुछ दिनों की एडवांस ट्रेनिंग दी जाती है और इसके लिए आपको रोजाना 500 रुपये दिए जाते हैं
  • इसमें इसेंटिव देने का भी प्रावधान है
विज्ञापन
PM Vishwakarma Yojana Benefits List in Hindi Check Here
पीएम विश्वकर्मा योजना से जुड़ने के बाद क्या लाभ मिलते हैं? - फोटो : Istock
  • योजना से जुड़ने के बाद 15 हजार रुपये भी दिए जाते हैं ताकि लाभार्थी टूलकिट खरीद सके
  • बिना गारंटी और सस्ती ब्याज दरों पर पहले एक लाख और फिर अतिरिक्त दो लाख रुपये तक का लोन दिया जाता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed