PM Vishwakarma Yojana Benefits: भारत सरकार की कई सारी ऐसी योजनाएं हैं जिनके जरिए आप लाभ प्राप्त कर सकते हैं। इन योजनाओं को इसलिए चलाया जाता है ताकि हर जरूरतमंद और गरीब वर्ग तक लाभ पहुंचाया जा सके। इसके लिए समय-समय पर कई पुरानी योजनाओं में कुछ जरूरी बदलाव करके उन्हें और बेहतर भी बनाया जाता है। जबकि, कई नई योजनाएं भी शुरू की जाती है।
PMVY: क्या है पीएम विश्वकर्मा योजना जिसके अंतर्गत मिलते हैं कई तरह के आर्थिक लाभ? यहां जानें सबकुछ
PM Vishwakarma Yojana Mein Kya Labh Milta Hai: पीएम विश्वकर्मा योजना को भारत सरकार चलाती है जिसके तहत कई तरह के आर्थिक लाभ देने का प्रावधान है। अगर आप भी इस योजना के लिए पात्र हैं तो आप आवेदन कर लाभ प्राप्त कर सकते हैं।
-
- 1
-
Link Copied
पहले जानिए कौन जुड़ सकता है योजना से
इस योजना का लाभ सिर्फ उन 18 पारंपारिक व्यापारं से जुड़े लोगों को मिल सकता है जिनकी सूची आप नीचे देख सकते हैं। साथ ही आवेदनकर्ता की उम्र 18 वर्ष से अधिक होना भी अनिवार्य है...
- अगर आप सुनार हैं
- नाई यानी बाल काटने वाले
- मोची/जूता बनाने वाले कारीगर
- जो लोग लोहार का काम करते हैं
- पत्थर तोड़ने वाले
- जो अस्त्रकार हैं
- अगर आप मूर्तिकार हैं
- जो लोग फिशिंग नेट निर्माता हैं
- जो नाव निर्माता हैं
- गुड़िया और खिलौना निर्माता
- टोकरी/चटाई/झाड़ू बनाने वाले
- पत्थर तराशने वाले
- अगर आप धोबी और दर्जी हैं
- हथौड़ा और टूलकिट निर्माता
- जो लोग मालाकार हैं
- जो ताला बनाने वाले हैं
- जो राजमिस्त्री हैं।
कैसे करें योजना में आवेदन?
- योजना में आवेदन करने के लिए सबसे पहले नजदीकी सीएससी सेंटर जाएं
- यहां पर आपकी पात्रता चेक होती है और साथ ही दस्तावेज वेरिफाई होते हैं
- सबकुछ सही पाए जाने के बाद आपका आवेदन कर दिया जाता है
आप योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://pmvishwakarma.gov.in/ पर जाकर भी खुद से आवेदन कर सकते हैं।
योजना के अंतर्गत मिलने वाले लाभ ये हैं
- योजना से जुड़ने के बाद लाभार्थी को कुछ दिनों का प्रशिक्षण दिया जाता है और ट्रेनिंग चलने तक स्टाइपैंड के तौर पर 500 रुपये दिए जाते हैं। ये ट्रेनिंग लाभार्थियों को उनके काम में बेहतर बनाने के लिए होती है। इसके अलावा टूलकिट खरीदने के लिए 15 हजार रुपये देने का भी प्रावधान है
- इसमें सस्ती ब्याज दर पर पहले एक लाख रुपये का लोन दिया जाता है और फिर इसे वापस करने के बाद अतिरिक्त दो लाख रुपये का लोन देने का भी प्रावधान है।