PM Vishwakarma Yojana Registration Process: आप जब किसी सरकारी योजना से जुड़ते हैं, तो आपको योजना के अंतर्गत मिलने वाले लाभ मिलते हैं। बशर्ते आप उस योजना के लिए पात्र हों। हर एक योजना की पात्रता सूची, आवेदन का तरीका और मिलने वाले लाभ अलग-अलग होते हैं। जहां किसी योजना में सब्सिडी दी जाती है, तो किसी योजना में कोई आर्थिक लाभ देने का प्रावधान होता है। इसी कड़ी में एक योजना प्रधानमंत्री विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना है। पिछले साल शुरू हुई इस योजना के अंतर्गत 18 पारंपरिक व्यापारों को जोड़ा गया है। ऐसे में अगर आप इस योजना से जुड़ते हैं, तो आपको कई तरह के लाभ मिल सकते हैं। तो चलिए जानते हैं योजना के अंतर्गत मिलने वाले लाभों के बारे में और आवेदन का तरीका। आप आगे इस बारे में जान सकते हैं...
{"_id":"662f572697e26f6bcc086e13","slug":"pm-vishwakarma-yojana-benefits-list-and-registration-process-2024-04-29","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"PMVY: प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना से जुड़ने के बाद मिलते हैं ये लाभ, आवेदन का तरीका भी जानें","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
PMVY: प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना से जुड़ने के बाद मिलते हैं ये लाभ, आवेदन का तरीका भी जानें
Mon, 29 Apr 2024 02:05 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Mon, 29 Apr 2024 02:05 PM IST
विज्ञापन
पीएम विश्वकर्मा योजना के अंतर्गत मिलने वाले लाभ क्या हैं?
- फोटो : Amar Ujala
Trending Videos
पीएम विश्वकर्मा योजना के अंतर्गत मिलने वाले लाभ क्या हैं?
- फोटो : istock
आवेदन कैसे कर सकते हैं?
- आवेदन के लिए आपको सबसे पहले अपने नजदीकी जनसेवा केंद्र जाना है
- जहां आपके द्वारा दिए गए दस्तावेजों को वेरिफाई किया जाता है और साथ ही आपकी पात्रता भी चेक होती है
- फिर जांच सही पाए जाने के बाद आपका आवेदन कर दिया जाता है।
पीएम विश्वकर्मा योजना के अंतर्गत मिलने वाले लाभ क्या हैं?
- फोटो : istock
ये लोग कर सकते हैं आवेदन:-
बात अगर उन लोगों की करें, जो पात्र हैं तो ये वो लोग हैं...
- जो मालाकार हैं
- पत्थर तोड़ने वाले हैं
- हथौड़ा और टूलकिट निर्माता हैं
- मोची/जूता बनाने वाले कारीगर हैं
- जो अस्त्रकार हैं
- जो राजमिस्त्री है
- जो धोबी है
- जो दर्जी है
- फिशिंग नेट निर्माता हैं
विज्ञापन
विज्ञापन
पीएम विश्वकर्मा योजना के अंतर्गत मिलने वाले लाभ क्या हैं?
- फोटो : istock
- जो लोग टोकरी/चटाई/झाड़ू बनाने वाले हैं
- जो नाव निर्माता हैं
- अगर आप मूर्तिकार हैं
- गुड़िया और खिलौना निर्माता हैं
- नाई यानी बाल काटने वाले हैं
- जो लोग लोहार का काम करते हैं
- अगर आप ताला बनाने वाले हैं
- पत्थर तराशने वाले हैं
- जो लोग सुनार हैं आदि।
विज्ञापन
पीएम विश्वकर्मा योजना के अंतर्गत मिलने वाले लाभ क्या हैं?
- फोटो : istock
लाभ ये हैं:-
- योजना के अंतर्गत लाभार्थियों को कुछ दिनों का प्रशिक्षण दिया जाता है और इसके लिए रोजाना 500 रुपये स्टाईपैंड देने का प्रावधान है
- टूलकिट खरीद सके, इसके लिए 15 हजार रुपये
- बिना गारंटी और सस्ती ब्याज दर पर पहले एक लाख और फिर अतिरिक्त दो लाख रुपये के लोन की सुविधा।