फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PMVY: क्या आप जुड़ सकते हैं पीएम विश्वकर्मा योजना से और क्या मिलते हैं लाभ? आवेदन से पहले यहां जानें

Thu, 26 Sep 2024 02:27 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Thu, 26 Sep 2024 02:27 PM IST
विज्ञापन
PM Vishwakarma Yojana Benefits and Registration Process
पीएम विश्वकर्मा में कौन आवेदन कर सकता है? - फोटो : Amar Ujala

Pradhan Mantri Vishwakarma Yojana: भारत सरकार कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं चलाती है। इन योजनाओं से मौजूदा समय में एक बड़ी संख्या में लोग जुड़े हैं और लाभ ले रहे हैं। इसी क्रम में एक योजना है पीएम विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना। दरअसल, इस योजना को केंद्र सरकार चलाती है और इस योजना के तहत आर्थिक लाभ दिए जाते हैं। 18 पारंपरिक व्यापारों को इस योजना का लाभ दिया जाता है और उनके बिजनेस को बढ़ाने के लिए प्रशिक्षण भी दिया जाता है। ऐसे में अगर आप भी इस पीएम विश्वकर्मा योजना से जुड़ना चाहते हैं तो पहले आपको ये जानना होगा कि आप इस योजना के लिए पात्र हैं या नहीं हैं। तो चलिए जानते हैं आप ये कैसे चेक कर सकते हैं और साथ ही आप इस योजना के अंतर्गत मिलने वाले लाभ भी जान सकते हैं...

PM Vishwakarma Yojana Benefits and Registration Process
पीएम विश्वकर्मा में कौन आवेदन कर सकता है? - फोटो : Adobe Stock

कौन लोग योजना के लिए पात्र हैं?

अगर आप पीएम विश्वकर्मा योजना से जुड़ना चाहते हैं तो आपको ये जानना होगा कि आप योजना के लिए पात्र हैं या नहीं हैं...
 

  • ताला बनाने वाले हैं
  • जो लोग नाई हैं
  • जो लोग मालाकार और धोबी हैं
  • जो सुनार हैं या जो फिशिंग नेट निर्माता हैं
PM Vishwakarma Yojana Benefits and Registration Process
पीएम विश्वकर्मा में कौन आवेदन कर सकता है? - फोटो : Adobe Stock
  • राजमिस्त्री हैं
  • नाव निर्माता हैं, लोहार हैं
  • मोची/जूता बनाने वाले कारीगर हैं और दर्जी हैं
  • आप हथौड़ा और टूलकिट निर्माता हैं
  • अगर आप गुड़िया और खिलौना निर्माता हैं
  • टोकरी/चटाई/झाड़ू बनाने वाले हैं
  • अगर आप गुड़िया और खिलौना निर्माता हैं
  • जो लोग अस्त्रकार या मूर्तिकार हैं
  • जो पत्थर तराशने वाले लोग हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
PM Vishwakarma Yojana Benefits and Registration Process
पीएम विश्वकर्मा में कौन आवेदन कर सकता है? - फोटो : Adobe Stock

आवेदन का तरीका भी जान लें

  • आप अगर पीएम विश्वकर्मा योजना से जुड़ना चाहते हैं तो आपको पहले अपने नजदीकी जनसेवा केंद्र पर जाना होता है
  • यहां पर अधिकारी को अपने दस्तावेज देने हैं जिन्हें वेरिफाई करवाना है
  • फिर सब कुछ सही पाए जाने के बाद आपका आवेदन कर दिया जाता है।
विज्ञापन
PM Vishwakarma Yojana Benefits and Registration Process
पीएम विश्वकर्मा में कौन आवेदन कर सकता है? - फोटो : Adobe Stock

क्या लाभ मिलते हैं?

  • जब आप पीएम विश्वकर्मा योजना से जुड़ते हैं तो आपको कुछ दिनों का प्रशिक्षण दिया जाता है और ये चलने तक आपको रोजाना 500 रुपये स्टाइपैंड दिया जाता है
  • फिर आपको टूलिकट खरीदने के लिए 15 हजार रुपये दिए जाते हैं
  • लाभार्थियों को पहले एक लाख और फिर दो लाख रुपये के अतिरिक्त लोन लेने की सुविधा मिलती है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed