PM Ujjwala Yojana Benefits: जहां एक समय में लोग लकड़ियों पर खाना बनाते थे, तो वहीं अब लोग एलपीजी सिलेंडर की मदद से चूल्हे पर खाना बनाते हैं। इसमें मेहनत कम लगती है और खाना जल्दी तैयार भी हो जाता है। हालांकि, इसके लिए सिलेंडर खत्म होने पर फिर से नया सिलेंडर लेना पड़ता है। इसके लिए आपको एजेंसी पर संपर्क करना पड़ता है। दूसरी तरफ केंद्र सरकार ने 1 मई 2016 को 'प्रधानमंत्री उज्जवला योजना' की शुरुआत की। इस योजना के तहत गरीबी रेखा से नीचे के परिवारों की महिला को मुफ्त गैस कनेक्शन दिया जाता है। वहीं, अब सरकार ने इस योजना से जुड़े लाभार्थियों को एक और बड़ा तोहफा दिया है। तो चलिए जानते हैं ये क्या है। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
{"_id":"651e3a0cf0ad0d49f80a8e19","slug":"pm-ujjwala-yojana-ujjwala-beneficiaries-will-now-get-subsidy-of-rs-300-on-lpg-cylinder-2023-10-05","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"PM Ujjwala Yojana: एलपीजी सिलेंडर पर अब सरकार दे रही 300 रुपये की सब्सिडी, जानें किसे मिलेगा लाभ","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
PM Ujjwala Yojana: एलपीजी सिलेंडर पर अब सरकार दे रही 300 रुपये की सब्सिडी, जानें किसे मिलेगा लाभ
Thu, 05 Oct 2023 09:54 AM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Thu, 05 Oct 2023 09:54 AM IST
विज्ञापन
पीएम उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को 300 रुपये की नई सब्सिडी मिलेगी।
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीएम उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को 300 रुपये की नई सब्सिडी मिलेगी।
- फोटो : Istock
क्या है खुशखबरी?
- दरअसल, केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को बीती शाम एक बड़ा तोहफा दिया। इसके अंतर्गत योजना से जुड़े लाभार्थियों के लिए एलपीजी सिलेंडर पर मिलने वाली सब्सिडी को बढ़ाकर 300 रुपये कर दिया गया यानी अब से सिलेंडर खरीदने पर इन्हें 300 रुपये की छूट मिलेगी।
पीएम उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को 300 रुपये की नई सब्सिडी मिलेगी।
- फोटो : pixabay
- वहीं, इससे पहले पीएम उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को केंद्र सरकार की तरफ से 200 रुपये की सब्सिडी दी जाती थी। इसकी घोषणा रक्षाबंधन के मौके पर की गई थी, लेकिन अब इसे बढ़ाकर 300 रुपये कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
पीएम उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को 300 रुपये की नई सब्सिडी मिलेगी।
- फोटो : iStock
क्या बोले अनुराग ठाकुर?
- केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने एलपीजी की नई सब्सिडी की घोषणा एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करके की। जहां उन्होंने कहा कि, 'पहले हमारी सरकार ने 200 रुपये की सब्सिडी दी थी, तो वहीं अब उज्जवला योजना के लाभार्थियों की बहनों को 200 की जगह 300 रुपये की सब्सिडी मिलेगी।'
The government has raised subsidy amount for Pradhan Mantri Ujjwala Yojana beneficiaries from Rs 200 to Rs 300 per LPG cylinder: Union minister Anurag Thakur during a briefing on Cabinet decisions pic.twitter.com/Dvf7wXtXQT
— ANI (@ANI) October 4, 2023
विज्ञापन
पीएम उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को 300 रुपये की नई सब्सिडी मिलेगी।
- फोटो : iStock
अब इतने का मिलेगा सिलेंडर?
- देश की राजधानी दिल्ली में 200 रुपये की सब्सिडी के बाद पीएम उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को 14.2 किलोग्राम का एलपीजी सिलेंडर 703 रुपये में मिल रहा है। वहीं, अब 300 रुपये की नई सब्सिडी के बाद अब यही सिलेंडर 603 रुपये का मिलेगा।