फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PM Svanidhi Yojana: कारोबार शुरू करने के लिए सरकार दे रही है बिना ब्याज दर के इतने रुपये लोन, जानें डिटेल्स

Thu, 08 Dec 2022 02:48 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Thu, 08 Dec 2022 02:48 PM IST
विज्ञापन
PM Svanidhi Yojana Registration Process, Benefits, Eligibility Know All Details Here in Hindi
PM Svanidhi Yojana - फोटो : i stock

PM Svanidhi Yojana: देश में स्वरोजगार और कुटीर उद्योग को बढ़ावा देने के लिए भारत सरकार विभिन्न योजनाओं का संचालन कर रही है। इन योजनाओं के जरिए सरकार देश में युवाओं को आत्मनिर्भर बनाना चाहती है। कोरोना महामारी के बाद स्थिति भले ही सामान्य हुई है। हालांकि, देश में आज भी कई लोग बेरोजगार हैं। अक्सर कई लोग पैसे कमाने के लिए नए व्यवसाय को शुरू करने की इच्छा रखते हैं। गौरतलब बात है कि ये लोग संसाधनों के अभाव में अपने नए बिजनेस की शुरुआत नहीं कर पाते हैं।



अगर आप भी नया बिजनेस शुरू करना चाहते हैं, लेकिन पैसों के अभाव में इसको शुरू नहीं कर पा रहे हैं। ऐसे में आज हम आपको भारत सरकार की एक बेहद ही महत्वाकांक्षी योजना के बारे में बताने जा रहे हैं। इस स्कीम का नाम प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना है। आइए जानते हैं इस स्कीम के बारे में विस्तार से - 

PM Svanidhi Yojana Registration Process, Benefits, Eligibility Know All Details Here in Hindi
PM Svanidhi Yojana - फोटो : i stock

प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना का उद्देश्य कुटीर उद्योग से संबंधित रेहड़ी, पटरी वाले लोगों को व्यापार के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करना है। इस स्कीम के अंतर्गत भारत सरकार व्यापार शुरू करने के लिए बिना ब्याज दर के 50 हजार रुपये लोन के रूप में दे रही है। 

PM Svanidhi Yojana Registration Process, Benefits, Eligibility Know All Details Here in Hindi
PM Svanidhi Yojana - फोटो : iStock

इस योजना की खास बात यह है कि लोन लेने के लिए आपको किसी गारंटर की जरूरत नहीं होगी। इस स्कीम का लाभ व्यक्ति दिसंबर 2024 तक उठा सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
PM Svanidhi Yojana Registration Process, Benefits, Eligibility Know All Details Here in Hindi
PM Svanidhi Yojana - फोटो : iStock

लोन के आवेदन को अप्रूव करने के बाद लोन की राशि को सीधे आपके बैंक खाते में ट्रांसफर कर दिया जाता है। अगर आप भी इस स्कीम का लाभ उठाना चाहते हैं। ऐसे में आपको कुछ बातों के बारे में जान लेना चाहिए।

विज्ञापन
PM Svanidhi Yojana Registration Process, Benefits, Eligibility Know All Details Here in Hindi
PM Svanidhi Yojana - फोटो : istock

इस स्कीम का लाभ रेहड़ी पटरी पर काम करने वाले लोग ही उठा सकते हैं। इस स्कीम के अंतर्गत लोन के पैसे तीन बार में भेजे जाते हैं। प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना का लाभ लेने के लिए आपके पास आधार कार्ड, वोटर आईडी कार्ड, राशन कार्ड, पासबुक की फोटोकॉपी, पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ का होना जरूरी है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed