देश में गरीब लोगों के आर्थिक विकास के लिए भारत सरकार कई शानदार योजनाओं का संचालन कर रही है। इसी कड़ी में आज हम आपको भारत सरकार की एक बेहद ही शानदार स्कीम के बारे में बताने जा रहे हैं। भारत सरकार की इस स्कीम का नाम प्रधानमंत्री सूर्योदय योजना है। केंद्र सरकार अपनी इस महत्वाकांक्षी योजना के अंतर्गत देश में गरीब लोगों के घरों में सोलर पैनल लगा रही है। गौर करने वाली बात है कि हर महीने हम जितना बिजली का उपयोग करते हैं। उसका इलेक्ट्रिसिटी बिल हमें हर महीने जमा करना होता है। इसका बुरा असर हमारी जेब पर पड़ता है। वहीं भारत सरकार की सूर्योदय योजना का लाभ लेकर आप अपने घरों में सोलर पैनल लगाकर हर महीने आने वाले बिजली बिल से आजादी पा सकते हैं। सोलर पैनल लगाने के बाद आप सौर ऊर्जा से उत्पन्न होने वाली बिजली की सहायता से घर के जरूरी कार्यों को कर सकेंगे।
पीएम सूर्योदय योजना: सरकार लोगों के घरों में लगाएगी सोलर पैनल, लाभ लेने के लिए इन दस्तावेजों की होगी जरूरत
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Tue, 30 Jan 2024 01:05 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन