फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PM Suryoday Yojana: क्या लाभ मिलते हैं इस स्कीम में और कैसे करें आवेदन? यहां जानें सबकुछ

Wed, 14 Feb 2024 02:23 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Wed, 14 Feb 2024 02:23 PM IST
विज्ञापन
PM Suryoday Yojana: Apply process and benefits of PM Suryoday Yojana
पीएम सूर्योदय योजना। - फोटो : Twitter/@narendramodi

PM Suryoday Yojana: शहरी इलाकों से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक में रहने वाले लोगों के लिए सरकार कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं चलाती है। इन योजनाओं का लाभ गरीब वर्ग, मध्यम वर्ग और जरूरतमंद लोगों को मिलता है। इसी कड़ी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 22 जनवरी 2024 को एक योजना की शुरुआत की, जिसका नाम प्रधानमंत्री सूर्योदय योजना है। इस योजना को लोगों के बिजली का बिल जीरो करने के उद्धेश्य से शुरू किया गया। ऐसे में पात्र लोगों के घरों पर सोलर पैनल लगाने का उद्धेश्य है, तो चलिए जानते हैं आप इस योजना से कैसे जुड़ सकते हैं और इसमें क्या लाभ मिलते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...

PM Suryoday Yojana: Apply process and benefits of PM Suryoday Yojana
पीएम सूर्योदय योजना। - फोटो : istock

कौन लोग हैं पात्र?

  • पीएम सूर्योदय योजना के अंतर्गत वो लोग पात्र हैं, जो लोग गरीब वर्ग से आते हैं या मध्यम वर्ग से आते हैं
  • जिनकी वार्षिक आय एक या डेढ़ लाख रुपये से कम है, अगर आपकी सरकारी नौकरी नहीं है, आप अगर करदाता नहीं हैं आदि।
PM Suryoday Yojana: Apply process and benefits of PM Suryoday Yojana
पीएम सूर्योदय योजना। - फोटो : Istock

मिलते हैं ये लाभ

  • योजना के अंतर्गत पात्र लोगों की घरों की छत पर सोलर पैनल लगाने का उद्धेश्य है। इसमें एक करोड़ लोगों को ये लाभ देने की योजना है
  • वहीं, लाभार्थियों को हर महीने 300 यूनिट बिजली फ्री दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
PM Suryoday Yojana: Apply process and benefits of PM Suryoday Yojana
पीएम सूर्योदय योजना। - फोटो : istock

ऐसे कर सकते हैं आवेदन:-

स्टेप 1

  • अगर आप इस योजना से जुड़ना चाहते हैं, तो आपको पहले योजना के आधिकारिक पोर्टल solarrooftop.gov.in पर जाना है
  • फिर आपको पोर्टल पर अप्लाई के बटन पर क्लिक करना है और अपना राज्य चुन लें
  • साथ ही आपको अपना जिला और अपने घर का बिजली का बिल नंबर भरना है
विज्ञापन
PM Suryoday Yojana: Apply process and benefits of PM Suryoday Yojana
पीएम सूर्योदय योजना। - फोटो : istock

स्टेप 2

  • फिर अपने बिजली के बिल की बाकी जानकारी भरें और सोलर पैनल की जानकारी भी देनी है
  • इसके बाद अपनी छत की लंबाई-चौड़ाई आपको बतानी है और छत की पूरी जानकारी देनी है
  • फिर सोलर पैनल चुनें और आवेदन कर दें, जिसके बाद आपको सब्सिडी सरकार द्वारा भेज दी जाती है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed