फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IRCTC: सिर्फ इतने रुपये में IRCTC करा रहा खूबसूरत कश्मीर की सैर, इतना है किराया मिल रही ये शानदार सुविधाएं

Wed, 14 Feb 2024 01:10 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Wed, 14 Feb 2024 01:10 PM IST
विज्ञापन
IRCTC Kashmir Tour Package 2024 Check Fare Price And Tour Related Details Here
IRCTC Tour Package For Kashmir - फोटो : Istock

IRCTC Kashmir Tour Package 2024: अगर आप किसी शानदार जगह पर घूमने की योजना बना रहे हैं। ऐसे में आईआरसीटीसी आपके लिए एक बेहद ही शानदार टूर पैकेज लेकर आया है। इस टूर पैकेज के अंतर्गत आपको कश्मीर घूमने का मौका मिल रहा है। कश्मीर को धरती के स्वर्ग की संज्ञा दी जाती है। यहां की सुंदरता को शब्दों में बयान करना मुश्किल है। कश्मीर ऊंचे-ऊंचे पहाड़ों से घिरा हुआ है। बर्फ से ढके इन पहाड़ों की ढलानों पर हरे-भरे पेड़ और खूबसूरत वादियां हैं, जो किसी का भी मन मोह लें। इसके अलावा कश्मीर की सुंदर झीलें यहां की खूबसूरती में चार चांद लगा देती हैं। यहां आपको घूमने के लिए कई सुंदर जगहें (श्रीनगर, पहलगाम, सोनमर्ग, गुलमर्ग) मिलेंगी। कश्मीर की यही सुंदरता हर साल बड़ी संख्या में पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करने का काम करती है। ऐसे में आपको आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज को मिस नहीं करना चाहिए। आइए जानते हैं इस टूर पैकेज के बारे में विस्तार से - 

IRCTC Kashmir Tour Package 2024 Check Fare Price And Tour Related Details Here
IRCTC Tour Package For Kashmir - फोटो : Istock

आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज का नाम KASHMIR-HEAVEN ON EARTH EX KOCHI है। इसका पैकेज कोड SEA13 है। इस टूर पैकेज की शुरुआत 4 मार्च, 2024 को कोच्ची से हो रही है।

IRCTC Kashmir Tour Package 2024 Check Fare Price And Tour Related Details Here
IRCTC Tour Package For Kashmir - फोटो : Istock

आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज के अंतर्गत आपको गुलमर्ग, पहलगाम, सोनमर्ग और श्रीनगर घुमाया जाएगा। आईआरसीटीसी का यह एक फ्लाइट टूर पैकेज है। इसमें आपको एरोप्लेन में यात्रा करने का मौका मिल रहा है। वहीं बाकी जगहों पर आपको कैब के माध्यम से घुमाया जाएगा।  

विज्ञापन
विज्ञापन
IRCTC Kashmir Tour Package 2024 Check Fare Price And Tour Related Details Here
IRCTC Tour Package For Kashmir - फोटो : Istock

आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज में आपको कई शानदार सुविधाएं भी मिल रही हैं। इस पैकेज के अंतर्गत आपको ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर सभी की व्यवस्था की जाएगी। इसके अलावा आपके रुकने के लिए होटल का भी बंदोबस्त किया जाएगा। 

विज्ञापन
IRCTC Kashmir Tour Package 2024 Check Fare Price And Tour Related Details Here
IRCTC Tour Package For Kashmir - फोटो : Istock

वहीं बात अगर किराये की करें, तो अगर आप अकेले सफर करने की योजना बना रहे हैं। ऐसे में आपका किराया 48,440 रुपये है। वहीं अगर आप दो लोगों के साथ यात्रा करना चाहते हैं। ऐसे में आपको प्रति व्यक्ति 44,270 रुपये किराये के रूप में देने होंगे। तीन लोगों के साथ यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति किराया 43,070 रुपये है। 

Post Office: पोस्ट ऑफिस की यह स्कीम दे रही शानदार रिटर्न, निवेश करने पर मिल रहे ये जबरदस्त फायदे

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed