फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PM-Surya Ghar Yojana: हर महीने 300 यूनिट मुफ्त बिजली और एक्सट्रा कमाई भी, जानिए कैसे पा सकते हैं ये फायदे

Fri, 05 Jun 2026 08:51 PM IST
Shikhar Baranawal यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shikhar Baranawal Updated Fri, 05 Jun 2026 08:51 PM IST
सार

PM Surya Ghar Yojana Ka Labh Kaise Len: पीएम सूर्य घर योजना एक ऐसी सरकारी योजना है, जिसके कई फायदे हैं। इस योजना के तहत बहुत कम पैसे में लाभार्थी अपने घर की छत पर सोलर पैनल लगवा सकता है। इतना ही नहीं ये लगाने के बाद 300 यूनिट तक बिजली भी मुफ्त हो जाती है।

विज्ञापन
PM Surya Ghar Yojana Get 300 units of free electricity and earn extra money know how
पीएम सूर्य घर योजना - फोटो : AI

PM Surya Ghar Yojana Kya Hai: लगातार बढ़ती महंगाई के बीच हर महीने आने वाला भारी-भरकम बिजली का बिल आम इंसान के बजट को बिगाड़ देता है। ऐसे में अगर कोई आपसे कहे कि आपका बिजली बिल हमेशा के लिए जीरो (शून्य) हो सकता है और आपकी छत आपके लिए कमाई का जरिया बन सकती है, तो पहली बार में इस पर यकीन करना मुश्किल लग सकता है। मगर केंद्र सरकार की 'पीएम सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना' ने इसे हकीकत में बदल दिया है।



इस दूरदर्शी योजना का मुख्य उद्देश्य देश के करोड़ों परिवारों को महंगी बिजली के बोझ से मुक्ति दिलाना और उन्हें ऊर्जा के मामले में पूरी तरह आत्मनिर्भर बनाना है। यह सिर्फ एक सरकारी योजना नहीं, बल्कि आम उपभोक्ताओं को बिजली उत्पादक बनाने की एक बड़ी क्रांति है। आइए इस बेहद लाभकारी योजना के स्वरूप, इसके जादुई फायदों और आवेदन की प्रक्रिया को बहुत ही सरल शब्दों में समझते हैं।

PM Surya Ghar Yojana Get 300 units of free electricity and earn extra money know how
सोलर पैनल से बची बिजली से होती है कमाई - फोटो : Adobe Stock
सोलर पैनल से बची बिजली से होती है कमाई
  • सोलर पैनल से बनने वाली बिजली का इस्तेमाल करने के बाद जो बिजली बच जाएगी, उसे आप ग्रिड (सरकार) को वापस बेच सकते हैं।
  • सरकार इस बची हुई बिजली की कीमत सीधे आपके बैंक खाते में भेजेगी, यानी अब आपकी खाली पड़ी छत आपके लिए एक कमाई का जरिया भी बन सकती है।
PM Surya Ghar Yojana Get 300 units of free electricity and earn extra money know how
60% सब्सिडी और आसान लोन - फोटो : AdobeStock

60% सब्सिडी और आसान लोन

  • सरकार इस योजना को बढ़ावा देने के लिए सोलर लगवाने के कुल खर्च पर 60% तक की भारी सब्सिडी सीधे आपके बैंक खाते में ट्रांसफर कर रही है। 
  • इसके अलावा, बाकी बचे हुए पैसों के लिए भी आपको अपनी जेब से परेशान होने की जरूरत नहीं है। 
  • आप सरकारी बैंकों से बिना किसी गारंटी के बहुत ही सस्ता और आसान लोन लेकर सौलर पैनल को अपने घर लगवा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
PM Surya Ghar Yojana Get 300 units of free electricity and earn extra money know how
पीएम सूर्य घर योजना में बिजली बिल से परमानेंट मुक्ति - फोटो : Adobe Stock

बिजली बिल से परमानेंट मुक्ति

  • पीएम सूर्य घर योजना के तहत आपके घर की छत पर सोलर पैनल लगाया जाता है, जिससे हर महीने 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली मिलती है। 
  • देखा जाए तो इतनी बिजली एक सामान्य परिवार की जरूरतों के लिए काफी होती है, जिससे आपका मासिक बिजली बिल पूरी तरह जीरो हो जाता है। 
  • इस बेहतरीन व्यवस्था के कारण आपकी जेब पर पड़ने वाला बिजली का खर्च खत्म हो जाता है और हर महीने बड़ी बचत होती है।
विज्ञापन
PM Surya Ghar Yojana Get 300 units of free electricity and earn extra money know how
पीएम सूर्य घर योजना के तेजी से बदल रहे हैं आंकड़े - फोटो : Adobe Stock
तेजी से बदल रहे हैं आंकड़े
  • तेजी से लोकप्रिय हो रही इस योजना के तहत देश में अब तक 39 लाख से ज्यादा घरों की छतों पर सोलर पैनल लगाए जा चुके हैं। 
  • इस रेस में गुजरात राज्य सबसे आगे चल रहा है, जिसने सौर ऊर्जा अपनाने में बाजी मारी है। 
  • अच्छी बात यह है कि सरकार भी लाभार्थियों को पूरा सपोर्ट दे रही है और अब तक सीधे लोगों के बैंक खातों में 22,244 करोड़ रुपये से ज्यादा की सब्सिडी राशि ट्रांसफर कर चुकी है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed