फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

छत पर सोलर पैनल लगाने के लिए सरकार से कितनी मिलती है सब्सिडी? ऐसे करें ऑनलाइन अप्लाई

Sun, 04 Oct 2026 06:58 PM IST
Shikhar Baranawal यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shikhar Baranawal Updated Sun, 04 Oct 2026 06:58 PM IST
सार

Solar Panel Government Subsidy Amount: आज के समय में बहुत से लोग अपने घरों पर सोलर पैनल लगवा रहे हैं। ऐसे में कई लोगों के मन में ये सवाल रहता है कि सोलर पैनल लगवाने में आखिर कितना सब्सिडी मिल सकता है। आइए इस लेख में इसी के बारे में समझते हैं।

विज्ञापन
PM Surya Ghar Muft Bijli Yojana: How Much Subsidy Will You Get for Rooftop Solar Check Application Process
सोलर पैनल सब्सिडी योजना - फोटो : AI

Rooftop Solar Panel Subsidy Scheme: महंगे बिजली बिलों से राहत दिलाने और सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए केंद्र सरकार की 'पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना' काफी लोकप्रिय हो रही है। इस योजना के तहत अपने घर की छत पर सोलर पैनल लगवाने पर सरकार की ओर से भारी सब्सिडी दी जाती है। 



बता दें कि सोलर सिस्टम लगवाने के कई फायदे हैं, पहला तो हर महीने 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली मिल सकती है, और साथ ही अतिरिक्त बिजली को ग्रिड को बेचकर कमाई भी की जा सकती है। इस योजना का लाभ उठाने के लिए पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन रखी गई है, जिससे कोई भी सामान्य नागरिक घर बैठे आवेदन कर सकता है। आइए इस लेख में बेहद सरल भाषा में समझते हैं कि किस क्षमता के सोलर प्लांट पर कितनी सब्सिडी मिलती है और इसका आवेदन की क्या प्रक्रिया है।

PM Surya Ghar Muft Bijli Yojana: How Much Subsidy Will You Get for Rooftop Solar Check Application Process
जानिए किस क्षमता के सोलर पैनल पर मिलेगी कितनी सब्सिडी - फोटो : AI Generated

जानिए किस क्षमता के सोलर पैनल पर मिलेगी कितनी सब्सिडी

  • सरकार 1 किलोवाट का सोलर पैनल लगाने पर 30 हजार रुपये और 2 किलोवाट पर 60 हजार रुपये की सब्सिडी देती है।
  • वहीं 3 किलोवाट या उससे अधिक क्षमता का सिस्टम लगवाने पर अधिकतम 78 हजार रुपये तक की वित्तीय सहायता सीधे आपके बैंक खाते में भेजी जाती है।
  • अब ये तो सिर्फ केंद्र सरकार से मिलने वाली सब्सिडी है, इसके अलावा अलग-अलग राज्यों की सरकारें भी सब्सिडी देती हैं।
  • उदाहरण के तौर पर उत्तर प्रदेश सरकार 2KV-3KV कनेक्शन के लिए 30 हजार तक की सब्सिडी देती है, वहीं दिल्ली सरकार 78 हजार रुपये तक की सब्सिडी देती है।
PM Surya Ghar Muft Bijli Yojana: How Much Subsidy Will You Get for Rooftop Solar Check Application Process
solar panel - फोटो : Adobe Stock

घर बैठे ऑनलाइन आवेदन करने का आसान तरीका

  • आवेदन के लिए आधिकारिक पोर्टल (https://pmsuryaghar.gov.in/#/) पर जाकर अपना राज्य, बिजली वितरण कंपनी और उपभोक्ता खाता संख्या दर्ज करके रजिस्ट्रेशन करें।
  • इसके बाद फॉर्म भरकर जमा करें और डिस्कोम (DISCOM) से मंजूरी मिलने के बाद पंजीकृत विक्रेता से ही सोलर पैनल लगवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
PM Surya Ghar Muft Bijli Yojana: How Much Subsidy Will You Get for Rooftop Solar Check Application Process
आवेदन करने के लिए जरूरी दस्तावेज और पात्रता (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Adobe Stock

आवेदन करने के लिए जरूरी दस्तावेज और पात्रता

  • योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक का भारतीय नागरिक होना और उसके पास अपना पक्का मकान होना अनिवार्य है।
  • आवेदन के लिए आधार कार्ड, बिजली का ताजा बिल, बैंक पासबुक की फोटोकॉपी, पासपोर्ट साइज फोटो और मोबाइल नंबर की आवश्यकता होती है।
विज्ञापन
PM Surya Ghar Muft Bijli Yojana: How Much Subsidy Will You Get for Rooftop Solar Check Application Process
solar panel - फोटो : Adobe Stock

नेट मीटरिंग और बैंक खाते में सब्सिडी का ट्रांसफर

  • सोलर पैनल और नेट मीटर लगने के बाद डिस्कोम अधिकारी इसका निरीक्षण करेंगे।
  • निरीक्षण सफल होने और पोर्टल पर कमिशनिंग प्रमाणपत्र जारी होने के 30 दिनों के भीतर सब्सिडी की राशि सीधे आपके आधार-लिंक्ड बैंक खाते में ट्रांसफर कर दी जाती है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed