फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PM Suraksha Bima Yojana: मात्र 12 रुपये के प्रीमियम पर मिलता है 2 लाख रुपये का लाभ, ऐसे करें स्कीम में आवेदन

Wed, 08 Jun 2022 03:48 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Wed, 08 Jun 2022 03:48 PM IST
विज्ञापन
PM Suraksha Bima Yojana Premium of 12 Rupees Will Get Lakh of Rupees Benefits Know Scheme Details in Hindi
PM Suraksha Bima Yojana - फोटो : istock

PM Suraksha Bima Yojana: हम सभी लोग अपने परिवार के लोगों को लेकर काफी चिंतित रहते हैं। ऐसे में उनके भविष्य को सुरक्षित करने के लिए हम काफी पहले से निवेश शुरू कर देते हैं, ताकि भविष्य में उन्हें किसी प्रकार की दिक्कतों का सामना ना करना पड़े। हालांकि, कई मर्तबा परिवार के मुखिया की मृत्यु या उसके साथ कोई दुर्घटना होने के बाद घर के सदस्यों के ऊपर आफतों का पहाड़ टूट पड़ता है। ऐसे में उनके समक्ष कई तरह की आर्थिक दिक्कतें आने लगती हैं। ऐसी स्थिति से बचने के लिए आपको बीमा कवर लेना चाहिए। इसी कड़ी में आज हम आपको भारत सरकार की प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के बारे में बताने जा रहे हैं। योजना के तहत हादसे की स्थिति में बीमा धारक को आर्थिक सहायता दी जाती है। इसी कड़ी में आज हम इस स्कीम के बारे में जानेंगे। इसके अलावा हम ये भी जानेंगे कि आप कैसे इस योजना में आवेदन कर सकते हैं?

PM Suraksha Bima Yojana Premium of 12 Rupees Will Get Lakh of Rupees Benefits Know Scheme Details in Hindi
PM Suraksha Bima Yojana - फोटो : istock

प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के अंतर्गत अगर बीमाधारक के साथ किसी प्रकार का हादसा होता है या वह विकलांगता का शिकार होता है। इस स्थिति में सरकार द्वारा उसको सहायता राशि दी जाती है।

PM Suraksha Bima Yojana Premium of 12 Rupees Will Get Lakh of Rupees Benefits Know Scheme Details in Hindi
PM Suraksha Bima Yojana - फोटो : istock

योजना के अंतर्गत आपको 2 लाख रुपये तक का बीमा कवर मिलता है। इस बीमा कवर का लाभ लेने के लिए आपको साल में 12 रुपये का प्रीमियम भरना होता है। प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना में ऑटो डेबिट की सुविधा मिलती है। इसके अंतर्गत हर साल 1 जून को प्रीमियम की राशि अपने आप बैंक से कट जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
PM Suraksha Bima Yojana Premium of 12 Rupees Will Get Lakh of Rupees Benefits Know Scheme Details in Hindi
PM Suraksha Bima Yojana - फोटो : i stock

प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना का लाभ 18 से 70 वर्ष का कोई भी व्यक्ति उठा सकता है। योजना के अंतर्गत अगर व्यक्ति आंशिक रूप से विकलांग होता है। इस स्थिति में उसको 1 लाख रुपये मिलते हैं।

विज्ञापन
PM Suraksha Bima Yojana Premium of 12 Rupees Will Get Lakh of Rupees Benefits Know Scheme Details in Hindi
PM Suraksha Bima Yojana - फोटो : iStock

वहीं व्यक्ति अगर स्थायी विकलांगता का शिकार होता है या दुर्भाग्यवश उसकी मृत्यु होती है। इस स्थिति में उसे या उसके द्वारा तय किए गए नॉमिनी को 2 लाख रुपये का बीमा कवर मिलता है। अगर आप भी प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना में आवेदन करना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको नजदीकी बैंक में विजिट करना है। यहां विजिट करके आप आवेदन फॉर्म भरकर योजना में आवेदन कर सकते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed