PM Shram Yogi Mandhan Yojana: भारत सरकार असंगठित क्षेत्र से जुड़े तबकों के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए कई योजनाओं को चला रही है। इसी कड़ी में आज हम आपको प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना के बारे में बताने जा रहे हैं। इस योजना को खासतौर पर असंगठित क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए बनाया गया है। इस योजना में ईपीएफओ या ईएसआईसी के सदस्य आवेदन नहीं कर सकते हैं। देश में श्रमिकों और कामगारों को वृद्धावस्था के दौरान आर्थिक स्तर पर कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। उम्र के इस पड़ाव पर उनके पास आमदनी का कोई स्रोत भी नहीं होता है। ऐसे में श्रमिकों और कामगारों की इसी समस्या को देखते हुए सरकार ने प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजनी की शुरुआत की है। देश में बड़े पैमाने पर असंगठित क्षेत्र से जुड़े लोग सरकार की इस योजना में आवेदन कर रहे हैं। इसी सिलसिले में आइए जानते हैं इस स्कीम के बारे में -
Shram Yogi Mandhan Yojana: सरकार दे रही है सालाना 36 हजार रुपये की पेंशन, तुरंत उठाएं योजना का लाभ
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Fri, 22 Jul 2022 12:32 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन